व्यापार

Commodity Watch: कॉपर वायदा में सुस्ती

Harrison
30 Oct 2024 2:54 PM IST
Commodity Watch: कॉपर वायदा में सुस्ती
x
New Delhi नई दिल्ली: घरेलू बाजार में कमजोर मांग के बीच प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मंगलवार को तांबा वायदा भाव 0.43 प्रतिशत गिरकर 834.50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में नवंबर डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 3.60 रुपये अथवा 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 834.50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 5,776 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा सौदों की कटान करने से मुख्य रूप से वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमत 35 पैसे गिरकर 242.65 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। एमसीएक्स पर नवंबर डिलीवरी वाले एल्युमीनियम अनुबंध की कीमत 35 पैसे अथवा 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 242.65 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 3,512 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
Next Story