व्यापार

Employees' की उम्मीदें बढ़ीं, DA में 3% बढ़ोतरी संभव

Ratna Netam
3 July 2026 6:22 PM IST
Employees  की उम्मीदें बढ़ीं, DA में 3% बढ़ोतरी संभव
x
आय में सीधा फायदा मिलेगा।

New Delhi नई दिल्ली : केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जुलाई 2026 से डीए में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है और इसे लेकर जल्द सरकार की ओर से घोषणा हो सकती है।जानकारी के अनुसार, इस बार महंगाई भत्ते में करीब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर यह बढ़ोतरी लागू होती है तो वर्तमान में 60 प्रतिशत पर चल रहा डीए बढ़कर 63 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स की आय में सीधा फायदा मिलेगा।

महंगाई भत्ते में बदलाव का आधार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के ताजा आंकड़ों पर निर्भर करता है। जून 2026 के आंकड़े आने के बाद ही यह तय होगा कि डीए में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी।सरकार हर साल दो बार डीए में संशोधन करती है, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत दी जा सके। इसी क्रम में जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते की समीक्षा की जाती है।

कर्मचारी संगठनों का मानना है कि मौजूदा महंगाई को देखते हुए डीए में बढ़ोतरी जरूरी है, ताकि कर्मचारियों की खरीद क्षमता प्रभावित न हो। वहीं सरकार की ओर से संकेत मिल रहे हैं कि अंतिम फैसला आर्थिक आंकड़ों के आधार पर लिया जाएगा।अगर प्रस्तावित 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू होती है तो यह लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरा कदम साबित होगा। फिलहाल सभी की नजर सरकार की आधिकारिक घोषणा और AICPI-IW के आने वाले आंकड़ों पर टिकी हुई है।

Next Story