
x
Delhi दिल्ली। तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को फिर से तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.42 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 3,018 रुपए बढ़कर 1,47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,44,782 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने का दाम 1,32,620 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,35,385 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,10,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,08,587 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई। चांदी का दाम 9,991 रुपए बढ़कर 2,42,582 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,32,591 रुपए प्रति किलो था। आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सोने और चांदी की कीमतें जारी की जाती हैं। हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 30 जून, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,655 रुपए और चांदी का 24 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,41,329 रुपए पर था।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। कॉमेक्स पर सोना 2.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,205 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.58 डॉलर प्रति औंस पर थी। सोने और चांदी में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान में शांति समझौते की संभावनाओं को माना जा रहा है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान और वाशिंगटन के बीच प्रस्तावित समझौते में प्रतिबंधों को हटाने, हॉर्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नौसेना की ब्लॉकेज हटाने और ईरान के चारों तरफ अमेरिकी सेना के घेराव को समाप्त करना शामिल है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जंग को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ होने वाली डील करीब पूरी होने वाली है। इसे यूरोप में सप्ताहांत में साइन किया जा सकता है।
Tagsसोने का भावचांदी का भावसोना चांदी कीमतगोल्ड प्राइस टुडेसिल्वर प्राइस टुडे24 कैरेट सोना22 कैरेट सोनाआईबीजेएइंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशनएमसीएक्स गोल्डएमसीएक्स सिल्वरसोने में तेजीचांदी में उछालबुलियन मार्केटगोल्ड रेट इंडियासिल्वर रेट इंडियानिवेश समाचारकमोडिटी बाजारअंतरराष्ट्रीय सोना बाजारआर्थिक समाचारGold ratesilver rategold silver pricegold price todaysilver price today24 carat gold22 carat goldIBJAIndia Bullion and Jewellers AssociationMCX GoldMCX Silvergold risesilver risebullion marketgold rate Indiasilver rate Indiainvestment newscommodity marketinternational gold marketeconomic news
Next Story





