व्यापार

Investors की बल्ले-बल्ले, इस स्टॉक ने दिया शानदार रिटर्न

Ratna Netam
4 July 2026 9:58 PM IST
Investors  की बल्ले-बल्ले, इस स्टॉक ने दिया शानदार रिटर्न
x

New Delhi नई दिल्ली : स्मॉलकैप कंपनी ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज के शेयर में सोमवार को हलचल देखने को मिल सकती है। इसकी वजह कंपनी को वेदांता ग्रुप के वेंचर से मिला बड़ा ऑर्डर है। इस खबर के बाद निवेशकों में उत्साह बढ़ गया है और शेयर में तेजी का रुख बना हुआ है।

शुक्रवार को ट्रेडिंग के दौरान ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 4 प्रतिशत बढ़कर 125 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। दिन के दौरान यह अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 131.60 रुपये तक भी गया। वहीं मार्च 2026 में बने 52-सप्ताह के निचले स्तर 42.01 रुपये से इसमें अब तक करीब 194 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की जा चुकी है।

पिछले तीन महीनों में इस स्टॉक ने लगभग 112 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले एक महीने में यह 57 प्रतिशत चढ़ा है। सिर्फ पिछले हफ्ते में ही इसमें करीब 15 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। 2026 की शुरुआत से अब तक यह मल्टीबैगर स्टॉक लगभग 100 प्रतिशत की बढ़त दर्ज कर चुका है।

कंपनी की सब्सिडियरी STEAG एनर्जी सर्विसेज (इंडिया) को वेदांता एल्युमीनियम मेटल से 1437.17 करोड़ रुपये का ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट वेदांता के 1215 MW कैप्टिव पावर प्लांट के संचालन और रखरखाव से जुड़ा है, जो 1 अगस्त 2026 से पांच वर्षों तक लागू रहेगा।इस बड़े ऑर्डर के बाद बाजार में कंपनी के भविष्य को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है और निवेशकों की नजर अब अगले कारोबारी सत्र पर टिकी है।

Next Story