
x
Portronics का नया Ruffpad लॉन्च
नई दिल्ली: बच्चों की रचनात्मकता और लिखने की आदत को बढ़ावा देने के लिए टेक कंपनी Portronics ने Ruffpad सीरीज के नए राइटिंग पैड्स लॉन्च किए हैं। ये मल्टीकलर LCD राइटिंग पैड्स खासतौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिनमें बच्चे लिखने, ड्रॉइंग करने और डूडलिंग का मजा ले सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 499 रुपये रखी गई है।
कंपनी ने Ruffpad सीरीज में Ruffpad Teddy 8.5, Ruffpad Dino 8.5 और Ruffpad PupX 10 मॉडल पेश किए हैं। इन राइटिंग पैड्स में रंगीन LCD स्क्रीन दी गई है, जिससे बच्चों को लिखने और चित्र बनाने का नया अनुभव मिलेगा।
एक क्लिक में मिट जाएगी लिखाई
Portronics Ruffpad की सबसे खास बात इसका वन-टच इरेज फीचर है। बच्चे एक बटन दबाकर स्क्रीन को साफ कर सकते हैं और दोबारा लिखना शुरू कर सकते हैं। इससे बार-बार कॉपी और पेपर खरीदने की जरूरत कम होती है। इन पैड्स में स्क्रीन लॉक फीचर भी दिया गया है, जिससे बच्चे गलती से अपनी बनाई हुई ड्रॉइंग या लिखाई को डिलीट नहीं कर पाएंगे।
बच्चों के लिए खास डिजाइन
Ruffpad Teddy 8.5 और Dino 8.5 को बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए आकर्षक डिजाइन में तैयार किया गया है। वहीं PupX 10 मॉडल बड़े डिस्प्ले और अलग डिजाइन के साथ आता है। इनका इस्तेमाल बच्चे हैंडराइटिंग प्रैक्टिस, होमवर्क नोट्स, ड्रॉइंग और क्रिएटिव एक्टिविटी के लिए कर सकते हैं।
कीमत और मॉडल
Portronics Ruffpad सीरीज की कीमत मॉडल के हिसाब से अलग-अलग है। कंपनी के अनुसार:
Ruffpad Dino 8.5 – 499 रुपये
Ruffpad Teddy 8.5 – 599 रुपये
Ruffpad PupX 10 – 749 रुपये
पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प
LCD राइटिंग पैड बार-बार इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जिससे कागज की खपत कम होती है। बच्चों के लिए यह एक ऐसा विकल्प है, जिसमें वे बिना ज्यादा पेपर खर्च किए लगातार लिखने और सीखने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। Portronics का कहना है कि Ruffpad सीरीज बच्चों की पढ़ाई को ज्यादा मजेदार और इंटरैक्टिव बनाने के उद्देश्य से पेश की गई है। कम कीमत और आसान इस्तेमाल के कारण ये राइटिंग पैड बच्चों और अभिभावकों के बीच लोकप्रिय हो सकते हैं।
Next Story





