व्यापार

सुभाष चंद्र को झटका, ₹22,000 करोड़ के कर्ज का सिर्फ ₹6.5 करोड़ में निपटारा मामले में रोक

jantaserishta.com
1 Sept 2026 11:02 AM IST
सुभाष चंद्र को झटका, ₹22,000 करोड़ के कर्ज का सिर्फ ₹6.5 करोड़ में निपटारा मामले में रोक
x
NCLT के आदेश पर रोक.
नई दिल्‍ली: NCLT ने मंगलवार को एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा से जुड़े दिवालियापन मामले में अपने 25 अगस्त के आदेश पर रोक लगा दी है. साथ ही आदेश दिया है कि गारंटर के तौर पर अपनी संपत्तियों को डायरेक्‍ट या इनडायरेक्‍ट तौर पर ट्रांसफर ना करें.
मामले की सुनवाई कर रहे तीन सदस्यों की ओर से जारी आदेश में मतभेद सामने आने के बाद इस मामले को एनसीएलटी की पांच सदस्यीय स्‍पेशल बेंच के सामने रखा गया. जिसके बाद स्‍पेशल बेंच ने मंगलवार को मामले की सुनवाई शुरू की और आदेश दिया कि पहले के आदेशों में मतभेद थे और कोई स्पष्ट बहुमत नहीं था, जिसे लागू किया जा सकता.
इस कारण स्‍पेशल बेंच ने NCLT के पुराने आदेश- 22006 करोड़ रुपये से ज्‍यादा लोन को 6.26 करोड़ रुपये में खत्‍म करने पर रोक लगा दी. इसके अलावा, सुभाष चंद्रा को अपने प्रॉपर्टी को बेचने से भी रोक दिया है. एनसीएलटी ने इस मामले से जुड़े सभी पक्षों को नोटिस भी जारी किया है.
पुराने आदेश के तहत एनसीएलटी ने चंद्रा के 22006 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के लोन को करीब 6.25 करोड़ रुपये में चुकाने का आदेश दिया था. हालांकि, यह लोन चंद्रा के पर्सनल लोन नहीं हैं, लेकिन चंद्रा इस लोन के गारंटर हैं. ऐसे में एनसीएलटी ने अपने आदेश में सिर्फ 6.25 करोड़ रुपये में लोन का निपटारा करने का आदेश दिया था और दिवालियापन की कार्रवाई निपटाने का रास्‍ता साफ कर दिया था.
इसके बाद कई सवाल खड़े हुए, जिसमें सबसे ज्‍यादा इस बात पर सवाल उठे कि इतने बड़े लोन का निपटारा इतने कम पेमेंट के साथ कैसे किया जा सकता है. विवाद बढ़ने के बाद एनसीएलटी की स्‍पेशल बेंच ने इसपर सुनवाई की और अब पुराने फैसले पर रोक लगा दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story