व्यापार
Stock Market: शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई पर बंद, निफ्टी पहली बार 26,000 के पार
jantaserishta.com
25 Sept 2024 4:47 PM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ। दिन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 85,247 और 26,032 का नया ऑल-टाइम हाई लगाया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 255 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,169 और निफ्टी 63 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,004 पर बंद हुआ।
लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 385 अंक या 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,465 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 82 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,357 पर बंद हुआ।
एनएसई के फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, पीएसई और सर्विसेज इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो टॉप लूजर्स थे।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक दे का कहना है कि कमजोर शुरुआत के बाद भी निफ्टी नया ऑल-टाइम हाई पर बंद होने में कामयाब रहा। जब तक निफ्टी 25,900 के ऊपर रहेगा, रुझान सकारात्मक रहने की उम्मीद है। ऐसा लगता है कि बाजार कुछ समय के लिए सकारात्मक रुझान के एक रेंज में ट्रेड करेगा। 26,200 और 26,250 एक रुकावट का स्तर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





