व्यापार
शेयर बाजार ऑल टाइम हाई के करीब खुला, ऑटो शेयरों में खरीदारी
jantaserishta.com
28 Aug 2024 10:21 AM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हल्की तेजी के साथ खुले। बाजार के सभी सूचकांकों में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 100 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,812 और निफ्टी 20 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,037 पर है। निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई 25,078 के करीब कारोबार कर रहा है। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,470 शेयर हरे निशान में और 620 शेयर लाल निशान में हैं। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी का ट्रेंड बना हुआ है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 108 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,316 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 93 अंक की बढ़त के साथ 19,426 पर है।
एनएसई पर ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, एनर्जी, इन्फ्रा और रियल्टी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स हैं। फिन सर्विस, मेटल और प्राइवेट बैंक इंडेक्स पर दबाव बना हुआ है। सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, सन फार्मा, टाइटन, विप्रो, रिलायंस, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स हैं। टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, टीसीएस, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स हैं।
बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार एक कंसोलिडेशन फेस में चला गया है। बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण एफआईआई खरीदार बन गए हैं। अगर पुराने ट्रेंड को देखा जाए तो जब भी एफआईआई खरीदारी करते हैं तो बाजार में डीआईआई बिकवाली करते हैं। हालांकि, सीमित दायरे में होने के बाद भी बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।
मंगलवार को भी बाजार ने एक सीमित दायरे में ही कारोबार किया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 13.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,711 और निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 25,017 पर बंद हुआ था। इस दौरान फिन सर्विस, फार्मा, रियलटी, मीडिया और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में तेजी देखी गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





