व्यापार

Tata, Maruti या Hyundai? सस्ती CNG SUV की पूरी लिस्ट

Saba Naaz
15 July 2026 9:47 PM IST
Tata, Maruti या Hyundai? सस्ती CNG SUV की पूरी लिस्ट
x

नई दिल्ली। देश में डीजल सेडान कारों की संख्या लगातार कम हो रही है। ऐसे में कम खर्च और बेहतर माइलेज वाली कारों की तलाश कर रहे ग्राहक अब CNG SUV की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। CNG कारें न केवल पेट्रोल के मुकाबले चलाने में सस्ती पड़ती हैं, बल्कि प्रदूषण भी कम करती हैं। E20 पेट्रोल के बढ़ते इस्तेमाल के बीच कई ग्राहक अब वैकल्पिक ईंधन के तौर पर CNG वाहनों को पसंद कर रहे हैं।

SUV सेगमेंट में भी अब कई कंपनियां CNG विकल्प उपलब्ध करा रही हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई मॉडल 10 लाख रुपये से कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं। आइए जानते हैं देश की 5 सबसे किफायती CNG SUV के बारे में।

1. Hyundai Exter CNG

हुंडई एक्सटर CNG इस लिस्ट में एक लोकप्रिय विकल्प है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ CNG विकल्प मिलता है। यह इंजन CNG मोड में करीब 69 हॉर्सपावर की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.87 लाख रुपये है। कॉम्पैक्ट डिजाइन, फीचर्स और बेहतर माइलेज के कारण यह छोटे परिवारों के बीच पसंद की जा रही है।

2. Tata Punch CNG

टाटा पंच CNG अपने मजबूत डिजाइन और सुरक्षा फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ट्विन सिलेंडर CNG तकनीक दी गई है। इससे ग्राहकों को ज्यादा बूट स्पेस भी मिलता है। पंच CNG की कीमत करीब 7 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए एक अच्छा विकल्प मानी जाती है।

3. Maruti Suzuki Fronx CNG

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स CNG उन ग्राहकों के लिए विकल्प है जो स्टाइल के साथ कम खर्च वाली SUV चाहते हैं। इसमें 1.2 लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन के साथ CNG किट मिलती है। मारुति की CNG तकनीक लंबे समय से भरोसेमंद मानी जाती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 8 लाख रुपये के आसपास है।

4. Tata Nexon CNG

टाटा नेक्सन CNG भी बाजार में एक मजबूत विकल्प के रूप में मौजूद है। यह SUV अपने सुरक्षा मानकों और दमदार बॉडी के लिए जानी जाती है। इसमें आधुनिक CNG तकनीक के साथ बेहतर माइलेज देने की कोशिश की गई है। यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है जो बड़ी SUV में CNG का विकल्प चाहते हैं।

5. Maruti Suzuki Brezza CNG

मारुति ब्रेजा देश की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV में शामिल है। इसका CNG वर्जन कम रनिंग कॉस्ट और भरोसेमंद इंजन के साथ आता है। इसमें अच्छा स्पेस, आरामदायक केबिन और बेहतर माइलेज मिलता है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आसपास से शुरू होती है।

CNG SUV खरीदने वालों के लिए माइलेज, कम मेंटेनेंस खर्च और पर्यावरण के लिहाज से ये मॉडल बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। Tata, Maruti और Hyundai जैसी कंपनियां लगातार CNG वाहनों के पोर्टफोलियो को बढ़ा रही हैं, जिससे ग्राहकों के पास आने वाले समय में और भी विकल्प उपलब्ध होंगे।

Next Story