व्यापार

ये सरकारी बैंक एफडी पर दे रहे सबसे अधिक ब्याज

jantaserishta.com
22 Jun 2025 12:11 PM IST
ये सरकारी बैंक एफडी पर दे रहे सबसे अधिक ब्याज
x
नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) एक लोकप्रिय निवेश का विकल्प है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि एफडी में निवेश कभी डूबता नहीं और एक निश्चित समय बाद आपको ब्याज के साथ आपकी पूरी रकम वापस मिल जाती है।
इस महीने के शुरुआती हफ्ते में आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद, हाल के दिनों में कई सरकारी बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। आज हम आपको एफडी पर सबसे अधिक ब्याज देने वाले सरकारी बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक द्वारा 366 दिनों की एफडी पर 7.15 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। वहीं, एक साल के लिए 6.25 प्रतिशत, 3 साल के लिए 6.3 प्रतिशत और 5 साल के लिए 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर बैंक ऑफर कर रहा है।
इंडियन ओवरसीज बैंक 444 दिनों की एफडी पर 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, एक साल की एफडी पर 6.70 प्रतिशत, तीन साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत की ब्याज दर बैंक द्वारा दी जा रही है। पंजाब एंड सिंध बैंक 444 दिनों की एफडी पर 7.05 प्रतिशत, एक साल की एफडी पर 6.10 प्रतिशत, तीन साल की एफडी पर 6.00 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.35 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रही है।
बैंक ऑफ इंडिया 999 दिनों की ग्रीन एफडी पर 7.00 प्रतिशत की ब्याज दर दे रही है। वहीं, एक साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत, दो साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.00 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 2 से अधिक और 3 साल से कम की एफडी पर 7 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। इसके अलावा बैंक 1111 दिनों, 2222 दिनों और 3333 दिनों की एफडी पर 7 प्रतिशत की ब्याज दे रही है। वहीं, एक साल की एफडी पर 6.70 प्रतिशत, तीन साल की एफडी पर 6.75 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत का ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story