- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi में बकरीद पर...
Delhi में बकरीद पर बकरा, ऊंट और गोवंश की कुर्बानी पर रोक

New Delhi.नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पशु कल्याण और सार्वजनिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने बकरीद के मौके पर प्रतिबंधित पशुओं और ऊंटों की कुर्बानी पर रोक लगा दी है। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने गुरुवार देर रात एडवाइजरी भी जारी की है।दिल्ली में 7 जून यानी शनिवार को बकरीद मनाई जाएगी। जारी एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छ तरीके सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देशदिल्ली सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में बकरीद के दौरान कानूनी और स्वच्छ तरीके सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि सभी कुर्बानी की रस्में निर्धारित स्थानों पर ही की जानी चाहिए। सड़कों, गलियों या किसी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी करना सख्त मना है। इसके अलावा कुर्बानी की रस्मों की फोटो या वीडियो लेना और उन्हें इंटरनेट मीडिया पर शेयर करना भी प्रतिबंधित किया गया है, ताकि ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा न मिले।सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध





