दिल्ली-एनसीआर

Greater Noida: संविधान सम्मान सम्मेलन पहुँचा जेवर, कांग्रेस ने तेज की जनजागरण मुहिम

Admindelhi1
12 Jun 2025 2:11 PM IST
Greater Noida: संविधान सम्मान सम्मेलन पहुँचा जेवर, कांग्रेस ने तेज की जनजागरण मुहिम
x
कांग्रेस ने किया जनजागरण का आह्वान

ग्रेटर नोएडा: भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाया जा रहा संविधान सम्मान सम्मेलन जनजागरण अभियान बुधवार को जेवर विधानसभा क्षेत्र के गांव गोपालगढ़ पहुँचा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा, “आज जब देश में संविधान के मूल सिद्धांतों को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, तब इस तरह के अभियान बेहद जरूरी हैं। कांग्रेस पार्टी हर गांव-हर गली में जाकर यह संदेश दे रही है कि संविधान हमारा आत्मगौरव है और इसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। गोपालगढ़ की जनता का उत्साह यह साबित करता है कि संविधान की ताकत आज भी जनमानस में जीवित है।”

जिला महासचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम महज़ एक राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि चेतना का आह्वान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए हर गाँव और गली में जागरूकता फैला रहे हैं।

जिला सचिव सूबेदार सतपाल फौजी ने भावुक होते हुए कहा, “मैंने देश की सीमाओं पर संविधान की रक्षा की है, अब भीतर से इसकी रक्षा का वक्त है। यह अभियान संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ जनजागरण की शुरुआत है।”

कार्यक्रम के संयोजक व जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के सचिव डॉ. रघुराज शर्मा ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा तभी संभव है जब आम नागरिक इसके लिए आगे आएं। उन्होंने जनभागीदारी की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस हर वर्ग और हर गांव के साथ है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में

डॉ. रघुराज शर्मा, सतपाल फौजी, सतीश शर्मा, नरेश शर्मा, रमेश बघेल, मुकेश शर्मा, कल्पना सिंह, देवेश चौधरी, रमेश बाल्मीकि, सुबोध भट्ट, मोहित भाटी, धीरा सिंह, सचिन जीनवाल, आनंद कुमार शर्मा, सचिन भाटी, गौरव वशिष्ठ, सोरन लाल, मोहम्मद तकी, चौधरी विजयपाल, वीरेंद्र, रमेश चंद, हसन मोहम्मद, कल्लू खां, नौरंग सिंह, मनोहर लाल, किशन, शिवकुमार, हरेंद्र सिंह, मनोज, विपिन, देवेंद्र, शान मोहम्मद, सुखदेव, शेखावत राव, राजू राव, शाहिद, मुस्सखां, ध्रुव, मोहम्मद सलीम खां आदि शामिल रहे।

अभियान आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पहुंचेगा और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का संदेश लेकर गांव-गांव, द्वार-द्वार पहुंचेगा।

Next Story