दिल्ली-एनसीआर

सुप्रीम कोर्ट लौटेगा पुराने स्वरूप में, CJI गवई ने बहाल किया पुराना प्रतीक चिन्ह

Ashish verma
1 Jun 2025 8:30 PM IST
सुप्रीम कोर्ट लौटेगा पुराने स्वरूप में, CJI गवई ने बहाल किया पुराना प्रतीक चिन्ह
x
CJI गवई ने बहाल किया पुराना प्रतीक चिन्ह

New Delhi.नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट का लोगो एक बार फिर बदल गया है। नया लोगो हटाकर पुराना लोगो फिर से लगा दिया गया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) जस्टिस बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने लोगो को फिर से लगा दिया है।इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट के गलियारों में लगे कांच के दरवाजे भी हटा दिए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा। नए CJI गवई द्वारा सुप्रीम कोर्ट में किए गए ये बदलाव अहम हैं।लॉयर्स एसोसिएशन ने जताई थी आपत्ति पिछले CJI जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ द्वारा सुप्रीम कोर्ट का लोगो बदलने और सुप्रीम कोर्ट के गलियारे में गर्म और ठंडी हवाओं से बचाव के लिए कांच के दरवाजे लगाकर गलियारे को एयर कंडीशनिंग करने पर सुप्रीम कोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन ने आपत्ति जताई थी।


Next Story