- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Weather department...
दिल्ली-एनसीआर
Weather department alert: तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना
Tara Tandi
18 Jun 2025 11:54 AM IST

x
Weather Update : पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी का सामना करने वाले राज्यों के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। दरअसल मौसम विभाग ने बताया है की बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इस कारण ही उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। IMD ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। इससे इस बार अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है।
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तो गर्मी इतनी ज्यादा थी की पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। इस बार पड़ी असहनीय गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। लेकिन अब इन राज्यों के लिए भी राहत भरी खबर है। बीती रात मौसम ने करवट बदला और दिल्ली में आंधी के साथ-साथ बारिश पड़ी। लगातार हुई बारिश से दिल्ली के तापमान में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत के लिए पूर्वानुमान जारी किया है की इस सप्ताह के खत्म होते तक मानसून एक्टिव हो सकता है। .
बता दें की मानसून गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच गया है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मानसून अब अच्छी गति के साथ आगे बढ़ सकता है। मानसून के अब बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड पहुंचने के आसार है।
मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी के चलते रेड अलर्ट भी जारी किया है। इन राज्यों में दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, आसाम और मेघालय शामिल है।
Tagsमौसम विभाग अलर्टतेज बारिशआंधी-तूफान संभावनाWeather department alertheavy rainstorm possibilityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





