मनोरंजन

Rohit Shetty के शो में बड़ा ट्विस्ट

Saba Naaz
21 Jun 2026 9:10 PM IST
Rohit Shetty के शो में बड़ा ट्विस्ट
x

मनोरंजन: टीवी का मशहूर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रोहित शेट्टी के इस एडवेंचर शो की शूटिंग इस समय साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है. शो के टेलीकास्ट से पहले ही चर्चा है कि एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन का सफर खत्म हो गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट के बाद अटकलें तेज हो गई हैं.

जैस्मीन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वह अपने साथी कंटेस्टेंट्स के साथ नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में वह मुस्कुराती दिखती हैं, जबकि दूसरी में वह भावुक और रोती हुई नजर आती हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा कि एक और सफर खत्म हो गया और वह इस अनुभव और साथ बिताए पलों के लिए आभारी हैं.

इस पोस्ट के बाद फैंस में कन्फ्यूजन बढ़ गया है कि क्या जैस्मीन शो से एलिमिनेट हो चुकी हैं या यह सिर्फ किसी टास्क के बाद का इमोशनल मोमेंट है. वहीं शो से जुड़े कुछ कंटेस्टेंट्स ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें मिस करने की बात कही है.

इसी बीच रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि शो अपने फाइनल स्टेज पर पहुंच चुका है और टॉप 2 फाइनलिस्ट भी तय हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि करण वाही और फरहाना भट्ट फाइनल राउंड में जगह बना चुके हैं.

रोहित शेट्टी का यह स्टंट शो जून 2026 में टीवी पर प्रसारित होने वाला है. इस सीजन में गौरव खन्ना, हर्ष गुजराल, रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह जैसे कई चर्चित चेहरे शामिल हैं, जो खतरनाक टास्क के जरिए ट्रॉफी जीतने की कोशिश कर रहे हैं.

Next Story