मनोरंजन

बॉलीवुड में खुशी की लहर, कई एक्ट्रेसेस ने भी इस साल गूंजी बेटे की किलकारी

SHIDDHANT
7 Nov 2025 8:07 PM IST
बॉलीवुड में खुशी की लहर, कई एक्ट्रेसेस ने भी इस साल गूंजी बेटे की किलकारी
x
Manoranjan मनोरंज: बॉलीवुड से शुक्रवार को एक बेहद खुशखबरी आई, जब कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे के जन्म की घोषणा की। इस कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उनके घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंज उठी है। खबर फैलते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ ला दी।
कटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में शादी की थी और तब से यह जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। पिछले कुछ महीनों से कटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में थीं, जिन्हें लेकर उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब दोनों के घर खुशियों का माहौल है।
इस साल बॉलीवुड की कई और एक्ट्रेसेस भी मां बनी हैं। परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया। उन्होंने और उनके पति राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आखिरकार वह आ गया। हमारी बाहें भरी हुई हैं और दिल पहले से ज्यादा भरा हुआ है। पहले हम सिर्फ एक-दूसरे के लिए थे, अब हमारे पास सब कुछ है।”
वहीं, इलियाना डिक्रूज ने भी इस साल दोबारा मातृत्व का सुख पाया। उन्होंने अपने पति माइकल डोलन के साथ बेटे कीनू राफे डोलन के जन्म की घोषणा की। दिलचस्प बात यह है कि इलियाना और माइकल ने इससे पहले 2023 में बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया था।
इसके अलावा, पूर्व अभिनेत्री सना खान, जो अब धार्मिक जीवन जी रही हैं, ने 5 जनवरी 2025 को अपने दूसरे बेटे सैयद हसन जमील को जन्म दिया। सना ने अक्टूबर 2020 में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी और उसी साल इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती अनस सईद से शादी की थी। उनका पहला बेटा सईद तारिक जमील 2023 में पैदा हुआ था।
फिल्मी गलियारों में अब कटरीना और विक्की के बेटे की झलक पाने की उत्सुकता चरम पर है। फैंस सोशल मीडिया पर “#BabyKaushal” और “#KatrinaVickyBabyBoy” जैसे हैशटैग्स के साथ अपनी शुभकामनाएं साझा कर रहे हैं।
Next Story