मनोरंजन

एक्टर विकास सेठी का निधन

Nilmani Pal
8 Sept 2024 3:20 PM IST
एक्टर विकास सेठी का निधन
x

'कसौटी जिंदगी की' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम एक्टर विकास सेठी को लेकर बुरी खबर सामने आई है. 48 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनका निधन नींद में हुआ. वो पैसों की तंगी से परेशान थे. Actor Vikas Sethi passed away

रविवार का दिन टेलीविजन फैन्स के लिए काफी दुखद रहा. मशहूर एक्टर विकास सेठी के निधन को लेकर आई खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया है. विकास सो रहे थे. सुबह जब नहीं उठे, तो उनकी वाइफ उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागीं, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. Vikas Sethi

सूत्रों के मुताबिक, विकास पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. उन्हें काफी समय से कोई काम नहीं मिल रहा था. वो इंडस्ट्री के कई दोस्तों के संपर्क में भी नहीं थे. टेलीविजन शो के अलावा विकास ने करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में रॉबी का किरदार भी निभाया था. उन्हें फिल्म में काफी पसंद भी किया गया था. विकास सेठी 90 के दशक के मशहूर एक्टर्स में से एक रहे हैं. उन्होंने कहीं तो होगा, ससुराल सिमर का, गुस्ताख दिल और शरारत जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया था.

Next Story