मनोरंजन
लहूलुहान दिखीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, सामने आई फोटो
jantaserishta.com
5 Aug 2024 1:24 PM IST

x
देखें PICS.
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में दिखाई देंगी। वह इन दिनों ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पीरियड ड्रामा के बीटीएस एक्टर अक्सर शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर ‘द ब्लफ’ की शूटिंग के सेट से जुड़ी कुछ तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनके चेहरे पर खून लगा हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही उनकी उंगलियों पर भी कट लगा दिखाई दे रहा है।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने एक कैप्शन भी लिखा, “द ब्लफ के सेट पर खूनी मस्ती का समय, शूटिंग का अंतिम हफ्ता! जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दूं कि मैं एक फिल्म के सेट पर हूं और यह सब दिखावा है। 1800 के दशक में समुद्री लुटेरों के जहाजों पर हिंसक समय था। यह देखना अविश्वसनीय है कि कैसे एक फिल्म क्रू का हर विभाग कल्पना को वास्तविकता में बदल देता है। #मैजिकऑफदमूवीज।"
इसके अलावा प्रियंका एक वीडियो में अपने मेकअप आर्टिस्ट से पूछती हुई दिख रही हैं कि वह जले हुए बालों का रूप कैसे देती है। उनके इस जवाब पर मेकअप आर्टिस्ट फ्रूट्स को कुचलकर प्रियंका के बालों पर छिड़क देता है।
'द ब्लफ' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे फ्रैंक ई. फ्लॉवर और जो बॉलरीनी ने मिलकर लिखा है। इस फिल्म का निर्देशन भी ई. फ्लॉवर ने ही किया है। इस फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू मुख्य भूमिका में हैं। 19वीं सदी के कैरिबियाई द्वीपों पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका एक महिला समुद्री लुटेरी की भूमिका में हैं। जो अपने परिवार की रक्षा करती है।
Tagsप्रियंका चोपड़ा जोनसप्रियंका चोपड़ाप्रियंका चोपड़ा फोटोPriyanka Chopra JonasPriyanka ChopraPriyanka Chopra Photo
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





