मनोरंजन

Anupama Spoiler: शॉपिंग पर अनुपमा के पैसे खर्च करेगा शाह परिवार

Bharti Sahu 2
2 Nov 2024 11:56 AM IST
Anupama Spoiler:  शॉपिंग पर अनुपमा के पैसे खर्च करेगा शाह परिवार
x
Anupama Spoiler: अनुपमा' में जबरदस्त ट्विस्ट, शो में अब बड़ा धमाका होने वाला है. काफी मुश्किलों के बाद अनुपमा को उसकी बेटी आध्या (राही) वापस मिली है, ऐसे में अनु नहीं चाहती कि वो उसे छोड़कर कभी भी जाए. लेकिन इस बीच राही एक नई मुसीबत में फंसती नजर आएगी. एक तरफ जहां राही पर चोरी का इल्जाम लगेगा तो वहीं, लीला अनुपमा के पैसों को शाह परिवार पर बांट देगी. चलिए जानते हैं आज 2 नवंबर के एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा|
बा की अक्ल ठीकाने लगाएगी अनु ,शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा की अनुपमा जानकी को अपने परिवार के साथ बिठाएगी और खाना खिलाएगी. लेकिन बा उसे दूसरी प्लेट देगी क्योंकि वो एक मजदूर है. ये देख अनुपमा भड़क जाएगी और बा कि अक्ल ठिकाने लगाएगी.वहीं राही को पता चलेगा कि द्वारका के अनाथ आश्रम में एक बच्चे की तबीयत खराब है. अनुपमा आध्या को पैसे देने का वादा करती है, लेकिन बा फिर बीच में अड़ंगा खड़ा केरगी|
वहीं, शो में आगे ये भी दिखाया जाएगा कि इशानी बा की तिजोरी से पैसे चुराएगी और सारा इल्जाम अनुपमा की बेटी आध्या पर डाल देगी. वहीं आध्या बच्चे की तबीयत खराब होने के चलते द्वारका कि बस पकड़कर चले लगाएगी. ऐसे में सभी घर वाले उसपर चोरी का इल्जाम लगाएंगे और कहेंगे कि वो पैसे लेकर भाग गई. इस बीच अनुपमा को खरी खोटी सुनाते हुए तोषू पुलिस को फोन करने की बात कहेगा. अब क्या एक बार फिर से अनु की बेटी उससे अलग हो जाएगी, या फिर एक बार फिर से प्रेम ऐसा नहीं होने देगा. ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा|
Next Story