मनोरंजन

Bigg Boss OTT 3 : इस एक्ट्रेस की बहन कर सकती हैं शो में शिरकत

Mohammed Raziq
16 Jun 2024 1:52 PM IST
Bigg Boss OTT 3 : इस एक्ट्रेस की बहन कर सकती हैं शो में शिरकत
x
Mumbai मुंबई : बिग बॉस’ को सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक माना जाता है। छोटे पर्दे पर धूम मचाने वाले इस शो ने OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपनी धाक जमा ली है। डिजिटल मीडिया के व्यूअर्स इसका खास इंतजार करते हैं। इसके दो सीजन आ चुके हैं और तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर जल्द ही शुरू होने वाला है। पहले सीजन में दिव्या अग्रवाल तो दूसरे में एल्विश यादव विजेता बने थे। इस बार शो में सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।
अब तक शो से कई बड़े स्टार्स के नाम जुड़ चुके हैं। ऐसे में अब एक और बड़ा नाम सामने आ रहा है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा शो में शिरकत करेंगी। समीक्षा का नाम फाइनल बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक मेकर्स और समीक्षा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि समीक्षा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उन्हें अक्सर भूमि के साथ पार्टी करते या वेकेशन पर देखा जाता है।
वह भूमि की डुप्लिकेट लगती हैं। उन्हें देखकर फैंस और पैपराजी दोनों कनफ्यूज हो जाते हैं। शो के लिए सिंगर मिका सिंह, साई केतन राव, सोनम खान, सना खान, सना सुल्तान, पौलमी दास, हर्षद चोपड़ा, भव्य गांधी, शीजान खान, तनुश्री दत्ता, अहाना देओल, त्रिशाला दत्त, अरहान बहल, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे के नाम भी चल रहे हैं। फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना क्योंकि 21 जून से शो का आगाज हो जाएगा।
Next Story