मनोरंजन
Deepika-Ranveer: दीपिका-रणवीर बने एक बच्ची के माता-पिता
Bharti Sahu 2
9 Sept 2024 10:53 AM IST

x
Deepika-Ranveer: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कपल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। रणवीर और दीपिका ने एक पोस्ट के जरिए पुष्टि करते हुए अपने फैन्स को बताया कि वे एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। फैन्स इस खुशखबरी का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही कपल ने कोलैबोरेशन पोस्ट के जरिए खुशखबरी शेयर की, फैन्स बेहद खुश हो गए। सोशल मीडिया पर कपल को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नन्ही परी का नाम क्या होगा और उसने किसका नाम रखा है, अपनी मां का या पिता का? फैन्स ये सब जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नन्ही परी का जन्म 8 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर हुआ था।
आपको बता दें कि बेटी के आने से रणवीर सिंह का सपना साकार हो गया है। एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपने दिल की बात जाहिर करते हुए कहा था कि वह शुरू से ही बेटी चाहते थे और दीपिका पादुकोण ने एक्टर की यह ख्वाहिश पूरी कर दी है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों का अफेयर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' के सेट पर शुरू हुआ था। शादी के 5 साल बाद इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
TagsDeepika-Ranveerदीपिका-रणवीरबच्चीमाता-पिता Deepika-Ranveerbaby girlparents जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





