मनोरंजन

‘India’s Best Dancer 5’ सेट पर भारी जलभराव

Saba Naaz
6 July 2026 8:43 PM IST
‘India’s Best Dancer 5’ सेट पर भारी जलभराव
x

मनोरंजन: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ की शूटिंग नहीं रुकी. शो की जज करिश्मा कपूर सोमवार को तेज बारिश और जलभराव के बीच फिल्म सिटी स्थित सेट पर पहुंचीं और शूटिंग जारी रखी.

करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें सेट के बाहर घुटनों तक पानी भरा हुआ साफ दिखाई दे रहा है. इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग को प्राथमिकता दी और अपने दादाजी राज कपूर के मशहूर डायलॉग “शो मस्ट गो ऑन” को साकार किया.

इस दौरान शो के अन्य जज गीता कपूर, टेरेंस लुईस और जावेद जाफरी भी मौजूद रहे. भारी बारिश के बावजूद पूरी टीम ने सुरक्षा के साथ शूटिंग जारी रखी. हालांकि मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने आने वाले दिनों में भी तेज बारिश की संभावना जताई है. वहीं BMC ने नागरिकों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

लगातार बारिश के बावजूद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की गतिविधियां जारी हैं, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Next Story