मनोरंजन

ट्रेलर लॉन्च के दौरान करीना का रिएक्शन वायरल हील्स को लेकर कही बड़ी बात

nidhi
1 Sept 2026 11:46 AM IST
ट्रेलर लॉन्च के दौरान करीना का रिएक्शन वायरल हील्स को लेकर कही बड़ी बात
x
करीना कपूर का पपराजी पर गुस्सा दायरा ट्रेलर लॉन्च
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पपराजी से नाराज होती नजर आईं। इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करीना फोटोग्राफर्स के बार-बार पोज बदलने के कहने पर अपनी परेशानी जाहिर करती दिख रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पपराजी करीना को अलग-अलग एंगल के लिए कभी इधर तो कभी उधर जाने के लिए कहते हैं। इस पर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कभी इधर कभी उधर, हील्स पहनी है।” इसके बाद वह अपनी जगह से हटती हुई नजर आईं।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
करीना के इस अंदाज पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट करते हुए कहा कि लंबे समय तक हील्स पहनकर बार-बार पोज बदलना आसान नहीं होता। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना अभिनेत्री जया बच्चन से कर दी।
‘दायरा’ में दिखेगा करीना का अलग अंदाज
करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है, जिसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।
ट्रेलर लॉन्च में छाया करीना का लुक
इवेंट में करीना अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहीं। उन्होंने विंटेज वर्साचे आउटफिट पहना था, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हुई। करीना का पपराजी के साथ यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके व्यवहार को लेकर अपनी राय दे रहे हैं।
Next Story