मनोरंजन

सलमान खान को धमकी, पुलिस ने सब्जी बेचने वाले को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
24 Oct 2024 9:20 AM IST
सलमान खान को धमकी, पुलिस ने सब्जी बेचने वाले को किया गिरफ्तार
x
आरोपी ने उसी हेल्पलाइन नंबर पर माफी थी.
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने धमकी और पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले को मुंबई पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर सलमान खान को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली थी। धमकी देने वाले आरोपी ने पांच करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की थी और बॉलीवुड एक्टर को जान से मारने को कहा था। हालांकि, बाद में आरोपी ने उसी हेल्पलाइन नंबर पर माफी थी। अब मुंबई पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है और उसको पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है।
मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है। वर्ली पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांग करते हुए एक धमकी भरा संदेश मिला था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
बॉलीवुड एक्टर को चेतावनी दी गई थी अगर उन्होंने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ मामले को सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनका हश्र मारे गए मुंबई के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।
यह धमकी भरा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर 17 अक्टूबर को आया था। आरोपी ने अपने मैसेज में लिखा था, ‘अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। अगर ऐसा नहीं किया तो उनका हश्र बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।’ हालांकि, उसी हेल्पलाइन नंबर पर एक और मैसेज आया, जिसमें दावा किया गया था कि पहला वाला मैसेज गलती से भेजा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story