मनोरंजन

मुमताज, शोएब ने दूसरे बच्चे को लेकर बोला ऐसा

SANTOSI TANDI
16 April 2024 11:30 AM GMT
मुमताज, शोएब ने दूसरे बच्चे को लेकर बोला ऐसा
x
मुंबई : एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और एक्टर शोएब इब्राहिम छोटे पर्दे की दुनिया के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों 22 फरवरी 2018 को विवाह बंधन में बंधे थे। जून 2023 में कपल ने बेटे रुहान का स्वागत किया। वे इंस्टा व डेली व्लॉग्स के माध्यम से हमेशा फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'दूसरे बच्चे' का जिक्र किया। बता दें कि कुछ महीने पहले दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में अफवाहें थीं और अब शोएब की बात से इन्हें हवा मिल गई है।
शोएब ने कहा कि जब मैंने डॉक्टर्स के साथ रुहान के स्वास्थ्य पर चर्चा की, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसा अक्सर शिशुओं के साथ होता है। अगर मुझे और दीपिका को बाद में दूसरा बच्चा होता है, तो हमें इस बात का एहसास होगा कि बच्चों को अक्सर ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर भी बोले कि ऐसा होता है, तो अब पता है ऐसा होता है।
अब इंशाल्लाह ने चाहा कभी दूसरा बेबी होता है, तो अपने को पता है कि एक टाइम ऐसा आता है, जहां पे ऐसी भी चीज होती है। कुछ समय पहले जब दीपिका बेटे और पति के साथ 'झलक दिखला जा 11' के सेट के बाहर दिखी थीं, तब उन्हें पेट को दुपट्टे से ढंकते हुए देखा गया था। यह वीडियो वायरल होने पर दीपिका की प्रेग्नेंसी के बारे में कयास लगाने जाने लगे थे।
Next Story