मनोरंजन
ओरी ने रणवीर सिंह के सामने की ऐसी हिमाकत कि एक्टर बोले 'नो चांस' , VIDEO
jantaserishta.com
19 Oct 2024 9:39 AM IST

x
देखें वीडियो.
मुंबई: ओरी यानि ओरहान अवतरमणी, जो कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ अपने करीबी संबंधों के लिए जाने जाते हैं, ने रणवीर सिंह के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने पूछा, 'ये ओरी करता क्या है?'
इस क्लिप ने तुरंत प्रशंसकों का ध्यान खींचा, क्योंकि इसमें दोनों सेलिब्रिटी के बीच एक मजेदार संवाद चल रहा है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ओरी ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें 'सिम्बा' अभिनेता ओरी की जिंदगी से जुड़ा मौजूं सवाल पूछ रहे हैं। सवाल जो अक्सर नेटिजन्स पूछते हैं। कैमरे की ओर देखते हुए, रणवीर ने ओरी के कंधे पर हाथ रखा और हिंदी में मजाकिया अंदाज में कहा, "अक्सर हमारे देश में लोग दो सवाल पूछते हैं। पहला, ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ और दूसरा, ‘ये ओरी करता क्या है?’” जब रणवीर कैमरे की ओर देखकर सवाल कर रहे थे, तो ओरी ने मज़ाकिया अंदाज में अपने सनग्लास उतारने की कोशिश की ताकि उसे पहन सके। इस बीच, रणवीर ने रोक दिया और कहा, “कोई मौका नहीं (नो चांस)।”
पीछे से एक महिला ने कहा, “आप चश्मे के साथ सनग्लास नहीं पहन सकते।” अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मज़ेदार क्लिप को शेयर करते हुए, ओरी ने लिखा, “ये वो सवाल हैं जो हमें परेशान करते हैं।” शुक्रवार को, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और सुहाना खान जैसी कई हस्तियां राधिका मर्चेंट की भव्य जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुईं। ओरी ने सोशल मीडिया पर पार्टी की कई झलकियां पोस्ट कीं।
'न्यू डैड' रणवीर सिंह अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी दोनों में खुश हैं। पिछले महीने, ही उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी की घोषणा की।
रणवीर और दीपिका दोनों रोहित शेट्टी की आगामी एक्शन फिल्म, 'सिंघम अगेन' में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार हैं। यह 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





