मनोरंजन

बादशाह के ‘मोरनी’ गाने पर झूमी ‘पंजाब की कैटरीना’ शहनाज गिल

jantaserishta.com
26 Nov 2024 1:54 PM IST
बादशाह के ‘मोरनी’ गाने पर झूमी ‘पंजाब की कैटरीना’ शहनाज गिल
x
मुंबई: ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल रैपर बादशाह के गाने ‘मोरनी’ पर झूमती नजर आईं। अभिनेत्री ने अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी टीम के साथ बादशाह के ‘मोरनी’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ फेम शहनाज ने डेनिम और सफेद स्नीकर्स के साथ लाल रंग का क्रॉप टॉप पहन रखा है।
वीडियो शेयर कर शहनाज ने कैप्शन में लिखा, “जब काम आपको पूरी गति के साथ दौड़ने के लिए मजबूर कर देता है, लेकिन पैशन कहता है, चलो इसे जल्दी करो! व्यस्त, लेकिन मुझे जो पसंद है, उसके लिए मैं कभी भी व्यस्त नहीं होती।” पोस्ट में उन्होंने बादशाह को भी टैग किया।
पंजाब की कैटरीना के पोस्ट को उनको प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। गिल के फॉलोअर्स पोस्ट पर जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। बादशाह ने शहनाज की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, “ बिग हग।“ रैपर बादशाह के नए गाने ‘मोरनी’ पर नजर डालें तो यह गाना अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर ‘लम्हे’ का है, जो कि 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक गाना है, जिसमें राजस्थानी लोकगीत ‘मोरनी बागा मा बोले’ की कुछ पंक्तियां हैं। गाने में संगीत शिव-हरि ने और बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे। लता मंगेशकर और इला अरुण ने इसे गाया था।
वहीं, ‘मोरनी’ के नए वर्जन पर नजर डालें तो इसमें बादशाह के साथ पॉप गायिका-रैपर शार्वी भी हैं।
शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने हाल ही में बिना टाइटल वाले पंजाबी फिल्म की शूटिंग शुरू की है। फिल्म का निर्देशन अमरजीत सरोन कर रहे हैं। ‘बिग बॉस 13’ से सुर्खियों में आने वाली शहनाज गिल हाल ही में फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के गाने 'सजना वे सजना' के नए वर्जन में नजर आईं। गाने में गिल के साथ राजकुमार राव हैं। गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story