मनोरंजन
Rishi Kapoor: रिद्धिमा ने खास अंदाज में पापा ऋषि कपूर को किया बर्थडे विश
Bharti Sahu 2
4 Sept 2024 10:44 AM IST

x
Rishi Kapoor: ऋषि कपूर अपनी फैमिली और फैंस के दिलों में आज भी जिंदा है। हर खास मौके पर कपूर फैमिली हमेशा उन्हें याद करती है। आपको बता दें कि आज यानी 4 सितंबर 2024 को ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है और इस मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर Riddhima Kapoorने एक स्पेशल नोट के साथ उन्हें याद किया है।
रिद्धिमा ने बताया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा बिल्कुल ऋषि कपूर की तरह है। वहीं रिद्धिमा ने बहुत ही खास अंदाज में अपने पापा को बर्थडे विश किया है। रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके पापा ऋषि कपूर Rishi Kapoorऔर बेटी समायरा कैक पर लगे कैंडिल भुझाते नजर आ रहे हैं। फोटो में समायरा बहुत ही छोटी लग रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
राहा को बताया छोटी ऋषि कपूर Rishi Kapoor रिद्धिमा ने स्पेशल नोट में लिखा है- हैप्पी बर्थडे पापा, काश आप यहां हमारे साथ होते और अपनी दोनों ग्रैंडडॉटर के साथ ये स्पेशल डे सेलिब्रेट करते। आपकी बंदरी सैम बड़ी हो गई है और बेबी राहा बहुत क्यूट है और बिल्कुल आपकी तरह है। पापा आपके साथ बिताई सारी यादों को मैं हमेशा सेलिब्रेट करती हूं। हम आपको बहुत याद करते हैं और हमारा आपके लिए प्यार हर दिन गहरा होता जा रहा है।
आपको बता दें कि ऋषि कपूर Rishi Kapoorने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह आखिरी बार फिल्म शर्माजी नमकीन में नजर आए थे। हालांकि वह इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर पाए थे जिसकी वजह से उनके निधन के बाद उनका आधा रोल परेश रावल ने किया था।
TagsRishi Kapoorरिद्धिमाअंदाजऋषि कपूरविश Rishi KapoorRiddhimastylewish जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





