मनोरंजन

एम्बुलेंस में एक्टर सतीश शाह को दी गई थी सीपीआर, अस्पताल ने जारी किया बयान

jantaserishta.com
25 Oct 2025 8:44 PM IST
एम्बुलेंस में एक्टर सतीश शाह को दी गई थी सीपीआर, अस्पताल ने जारी किया बयान
x
आज निधन हो गया.
मुंबई: मशहूर अभिनेता सतीश शाह का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। उनकी मौत के बाद शिवाजी पार्क स्थित हिंदुजा अस्पताल ने एक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया कि सतीश शाह की हालत स्थिर नहीं थी।
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर सतीश शाह के निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सतीश शाह को शिवाजी पार्क स्थित हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
पीडी हिंदुजा अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र ने मीडिया को एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसके मुताबिक मशहूर अभिनेता सतीश शाह के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। आज सुबह अस्पताल को शाह के स्वास्थ्य के बारे में एक इमरजेंसी कॉल आया। मेडिकल टीम के साथ एक एम्बुलेंस तुरंत उनके आवास पर भेजी गई, जहां उन्हें बेहोश पाया गया। एम्बुलेंस में उन्हें सीपीआर देना शुरू किया गया, जो पीडी. हिंदुजा अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र पहुंचने तक जारी रहा। हमारी मेडिकल टीम के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद सतीश शाह को बचाया नहीं जा सका।
अभिनेता के परिवार के प्रति संवेदना जारी करते हुए लिखा , "शाह लोकप्रिय कलाकार थे जिनका भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में उल्लेखनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में हम उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।"
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए सतीश शाह के निधन की पुष्टि की। इसमें उन्होंने कहा, "भारी मन से मैं यह बताना चाहता हूं कि हमारे मित्र और एक बेहतरीन अभिनेता सतीश शाह का आज दोपहर लगभग 2:30 बजे किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। घर पर रहते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्य से वह बच नहीं सके। उनका अंतिम संस्कार कल होगा। यह उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैंने उनके साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। मैं पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार से वापस आ रहा था, तभी मेरे परिवार ने मुझे सतीश के निधन की सूचना दी।" बताया जा रहा है कि सतीश शाह का अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई में किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story