मनोरंजन

Shahrukh Khan: शाहरुख खान को मिलेगा यह सम्मान

Bharti Sahu 2
3 July 2024 12:30 PM IST
Shahrukh Khan: शाहरुख खान को मिलेगा यह सम्मान
x
Shahrukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान ने पिछले साल करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की। उन्होंने साल 2023 में तीन सुपरहिट फिल्में दीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर झड़े गाड़ दिए। सबसे पहले शाहरुख ‘पठान’ में धूम मचाते नजर आए। इसके बाद उन्होंने ‘जवान’ और ‘डंकी’ में भी अपनी चमक बिखेरी। शाहरुख को फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते तीन दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शाहरुख का हर अंदाज प्रशंसकों को लुभाता है। शाहरुख को 10 अगस्त को स्विटजरलैंड के लोकार्नो स्थित पियाजा ग्रांडे में यह अवार्ड दिया जाएगा। समारोह के दौरान दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की साल 2002 की फिल्म ‘देवदास’ भी दिखाई जाएगी। फिल्म में शाहरुख Shahrukh, ऐश्वर्या रॉय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ थे।
Next Story