मनोरंजन
लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?...Salman Khan के पिता से महिला ने कहा, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
19 Sept 2024 12:13 PM IST

x
फाइल फोटो
देखें वीडियो.
मुंबई: बॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर आई है. सलमान खान के परिवार को फिर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्ननोई ने डराने की कोशिश की है. दबंग खान के पिता सलीम खान को फिर से धमकी मिली है. सलीम खान रोजाना की तरह 18 सितंबर की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. जब वो बेंच पर बैठे हुए थे. उसी समय गैलेक्सी की तरफ से बैंडस्टैंड की तरफ स्कूटी पर एक आदमी जा रहा था और उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला बैठी थी. उसने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?
स्कूटी का नंबर 7444 था और पुलिस उस स्कूटी वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है. मालूम हो, सलमान अभी शहर में नहीं हैं. बीती रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर टाइट सिक्योरिटी के बीच देखा गया था.
Tagsबॉलीवुडगैंगस्टर लॉरेंस बिश्ननोईलॉरेंस बिश्ननोईसलीम खानBollywoodGangster Lawrence BishnoiLawrence BishnoiSalim Khan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





