मनोरंजन

Seema सजदेह संग तलाक पर पहली बार बोले सोहेल खान, सामने आई रिश्ते की सच्चाई

Ratna Netam
12 July 2026 8:58 PM IST
Seema  सजदेह संग तलाक पर पहली बार बोले सोहेल खान, सामने आई रिश्ते की सच्चाई
x

Mumbai मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता और सलमान खान के भाई सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में नजर आ रहे हैं। शो में उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें भी सामने आ रही हैं। हाल ही में शो में उनकी एक्स वाइफ और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह की एंट्री हुई, जिसे देखकर सोहेल खान काफी खुश नजर आए। इस दौरान शो के कंटेस्टेंट निखिल चिनपा ने सोहेल से उनके और सीमा के तलाक की वजह को लेकर सवाल किया, जिस पर अभिनेता ने खुलकर अपनी बात रखी।

सीमा सजदेह की एंट्री के बाद सोहेल खान ने कहा कि उनके और सीमा के रिश्ते में जो भी परेशानियां आईं, उसकी जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं। सोहेल की इस बात पर घर के अन्य सदस्यों ने प्रतिक्रिया दी। हालांकि, सीमा ने इस पर अपनी राय रखते हुए कहा कि किसी भी रिश्ते में समस्याओं के लिए सिर्फ एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं होता। उन्होंने कहा कि रिश्ते में दोनों लोगों की भूमिका होती है।

सोहेल ने बताई रिश्ते में आई दूरी की वजह

शो के दौरान निखिल चिनपा ने सोहेल खान से पूछा कि आखिर उनके और सीमा के रिश्ते में ऐसा क्या हुआ कि दोनों अलग हो गए। इस सवाल के जवाब में सोहेल ने बताया कि उस समय उनका करियर अच्छा नहीं चल रहा था और वह मानसिक रूप से भी काफी परेशान थे।

सोहेल ने कहा कि उनके व्यवहार की वजह से उन्होंने उस इंसान को खो दिया, जिससे वह वास्तव में प्यार करते थे। उन्होंने स्वीकार किया कि कई बार जिंदगी के मुश्किल दौर में इंसान अपने रिश्तों को सही तरीके से संभाल नहीं पाता और इसका असर निजी जिंदगी पर पड़ता है।

बच्चों के लिए आज भी साथ हैं सोहेल और सीमा

शो में सोहेल खान ने अपने बच्चों को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे निर्वान और योहान उनके साथ रहते हैं। सीमा बच्चों से मिलने के लिए उनके घर आती हैं। दोनों अब एक-दूसरे की जिंदगी में दखल नहीं देते, लेकिन बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर हमेशा साथ खड़े रहते हैं।

सोहेल ने कहा कि भले ही उनका और सीमा का रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा, लेकिन बच्चों की परवरिश के लिए दोनों मिलकर फैसले लेते हैं और एक-दूसरे का सहयोग करते हैं।

24 साल बाद खत्म हुआ था रिश्ता

बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों की शादी की कहानी भी काफी चर्चा में रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। करीब 24 साल तक साथ रहने के बाद साल 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया।

सोहेल और सीमा के दो बेटे हैं। तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों के लिए को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। सीमा सजदेह एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं और वह नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

सोहेल खान का यह खुलासा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस उनकी ईमानदारी और अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करने के अंदाज की सराहना कर रहे हैं।

Next Story