मनोरंजन

Sonakshi's की खास पेंटिंग बनी चर्चा का विषय, कुछ ने की तारीफ तो कुछ ने किया ट्रोल

Ratna Netam
4 July 2026 9:47 PM IST
Sonakshis  की खास पेंटिंग बनी चर्चा का विषय, कुछ ने की तारीफ तो कुछ ने किया ट्रोल
x

Mumbai मुंबई : साल 2024 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक-दूसरे से शादी की थी। अलग-अलग धर्मों से होने की वजह से इस कपल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। अब एक बार फिर सोनाक्षी अपने घर की एक खास पेंटिंग को लेकर चर्चा में हैं, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस पेंटिंग में एक बोल्ड ब्लैक आउटलाइन के साथ बीच में नीले रंग का बड़ा ‘ॐ’ बनाया गया है। इसके अंदर गायत्री मंत्र लिखा हुआ है, जबकि नीचे की ओर कलमा भी अंकित है। यह पेंटिंग धार्मिक एकता और सौहार्द का संदेश देती नजर आ रही है।

सोनाक्षी ने अपने पोस्ट में इस पेंटिंग के पीछे की कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि जब उनकी शादी हुई थी, उस समय घर में एक ओर पंडित जी गायत्री मंत्र पढ़ रहे थे और दूसरी ओर अजान की आवाज आ रही थी। उनके अनुसार, दोनों प्रार्थनाओं ने उनके घर को एक खुशहाल माहौल दिया।

सोनाक्षी ने आगे बताया कि उनकी एक दोस्त ने ऑस्ट्रेलिया में छुट्टी के दौरान उन्हें फोन कर शादी के लिए एक खास गिफ्ट देने की इच्छा जताई थी। बाद में उन्हें आर्टिस्ट आदिल बेदी से मिलवाया गया, जिन्होंने इस अनोखी पेंटिंग को तैयार किया।इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई यूजर्स ने इसे खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला बताया, जबकि कुछ लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दीं। वहीं, बड़ी संख्या में फैंस ने हार्ट और प्यार भरे कमेंट्स के जरिए कपल को शुभकामनाएं दी हैं।

Next Story