मनोरंजन

तनिष्क बागची ने फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी को दिया 'सैयारा' की सफलता का श्रेय

jantaserishta.com
3 Aug 2025 1:00 PM IST
तनिष्क बागची ने फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी को दिया सैयारा की सफलता का श्रेय
x
मुंबई: हाल ही में रिलीज हुए बॉलीवुड गाने 'सैयारा' की सफलता के बाद इसके संगीतकार तनिष्क बागची ने इस गाने से जुड़े कलाकारों की जमकर तारीफ की। तनिष्क ने बताया कि यह गाना अब तक का पहला बॉलीवुड ट्रैक है जो स्पॉटिफाई के ग्लोबल टॉप 5 में शामिल हुआ है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी को दिया।
बता दें कि 'सैयारा' का टाइटल ट्रैक फहीम अब्दुल्ला ने गाया है, साथ ही तनिष्क बागची और अरसलान निजामी के साथ मिलकर म्यूजिक भी तैयार किया है। आईएएनएस से बात करते हुए तनिष्क ने साफ शब्दों में कहा कि वह फहीम की आवाज की तुलना किसी पाकिस्तानी गायक जैसे आतिफ असलम या मुस्तफा जाहिद से नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं फहीम की आवाज की तुलना मुस्तफा जाहिद या आतिफ असलम से नहीं करूंगा। फहीम हमारे अपने कलाकार हैं, उनकी आवाज का अंदाज अलग है। वह किसी की नकल नहीं करते। उन्होंने ये आवाज अपनी मेहनत से बनाई है, और जब कोई मेहनत से कुछ बनाता है, तो वह स्थिर रहता है। उन्होंने जितने भी गाने गाए हैं, उनकी आवाज का टोन एक जैसा रहता है। वह एक ही टोन में गाते हैं। मुझे लगता है, ये टोन उन्हें विरासत में मिली है।"
इसके साथ ही तनिष्क ने फहीम के साथी गायक और संगीतकार अरसलान निजामी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ''आपने अभी अरसलान को सुना नहीं है। वह भी फहीम जैसे ही है। उनकी आवाज बहुत अच्छी है। वह बहुत टैलेंटेड है। वह खुद ही गाने लिखते और बनाते हैं। 'सैयारा' को सबसे पहले अरसलान ने ही कंपोज किया था। मैंने वह गाना सुना, तो मुझे एहसास हो गया कि ये हिट होगा। मुझे अपने अनुभवों से इस तरह की समझ हो गई है कि कौन-सा गाना चल सकता है और किस तरह के गाने की जरूरत है। फिर मैंने उस गाने को अपने तरीके से तैयार किया, और हमें पता था कि जो हम बना रहे हैं वो पूरी सच्चाई और ईमानदारी से बना है।'' बता दें कि 'सैयारा' फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story