मनोरंजन

Jigra: आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' का टीजर रिलीज, एक्शन मोड में नजर आईं एक्ट्रेस

jantaserishta.com
8 Sept 2024 2:29 PM IST
Jigra: आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का टीजर रिलीज, एक्शन मोड में नजर आईं एक्ट्रेस
x
मुंबई: एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' का टीजर रविवार को जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के टीजर में आलिया भट्ट जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। यह फिल्म भाई-बहन की कहानी पर आधारित है।
टीजर की शुरुआत में आलिया भट्ट एक बार में बैठे हुए दिखाई देती हैं। वह एक बुजुर्ग शख्स को अपनी और अपने भाई की कहानी सुनाती हैं। वह कहती हैं कि “मां को भगवान ले गए और पापा ने खुद की जान ले ली। कहानी बहुत लंबी है और भाई के पास वक्त बहुत कम है।” टीजर के मुताबिक, आलिया अपने भाई को जेल से बाहर निकालने के मिशन पर जुट जाती हैं। अगले शॉट में दिखाया गया है कि वह जेल से भागने के लिए ट्रेनिंग लेती हैं। आलिया कुछ सीन में एक्शन मोड में भी दिखाई देती हैं।
इस टीजर में एक्शन सीक्वेंस की भरमार है। एक सीन में गोलियों की आवाज सुनाई देती है तो दूसरे सीन में वह आग के बीच से कार को भगाते हुई दिखाई दे रही हैं। फिल्म में आलिया के भाई का किरदार वेदांग रैना ने निभाया है। 2 मिनट 49 सेकंड के इस टीजर में वह लास्ट में दिखाई देते हैं। उनकी खामोशी टीजर को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है।
इस टीजर को देखकर ऐसा लगता है कि ‘जिगरा’ ऑस्ट्रेलियाई एक्टर रसेल क्रो की फिल्म ‘द नेक्स्ट थ्री डेज’ से प्रेरित है। उनकी फिल्म भी फ्रेंच फिल्म ‘पोर एले’ से प्रेरित थी। ‘द नेक्स्ट थ्री डेज’ में रसेल क्रो अपनी पत्नी को जेल से छुड़वाने के लिए फैसले लेते हैं, जबकि एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ एक भाई और बहन की कहानी पर केंद्रित है। इस फिल्म को ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ फेम वासन बाला ने डायरेक्ट किया है। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा के बैनर तले बनी ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story