मनोरंजन

विवेक ओबेरॉय का बयान: अक्षय कुमार ने दिए अपने शोज

Saba Naaz
6 July 2026 8:40 PM IST
विवेक ओबेरॉय का बयान: अक्षय कुमार ने दिए अपने शोज
x

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर के मुश्किल दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सलमान खान से विवाद के बाद जब उन्हें फिल्मों में काम मिलना लगभग बंद हो गया था, तब अक्षय कुमार ने उनकी बड़ी मदद की थी. यह किस्सा साल 2003 के आसपास का बताया जा रहा है, जब विवेक ने फिल्म ‘कंपनी’ से शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उनका करियर अचानक गिरावट की ओर चला गया.

विवेक ओबेरॉय के अनुसार, उस समय फिल्म इंडस्ट्री में उनके खिलाफ माहौल बन गया था और कई प्रोड्यूसर खुलकर उनके साथ काम करने से बचते थे. ऐसे हालात में वे मानसिक तनाव और डिप्रेशन से भी गुजर रहे थे.

विवेक ने बताया कि एक दिन अचानक अक्षय कुमार का फोन आया और कुछ ही देर में वे उनके घर पहुंच गए. अक्षय ने उनकी बात सुनी और कहा कि वह हालात तो नहीं बदल सकते, लेकिन उनकी सोच बदलने में मदद कर सकते हैं.

इसके बाद अक्षय कुमार ने उन्हें स्टेज शोज और डांस इवेंट्स में काम करने का मौका दिया. अक्षय ने अपने पास आने वाले कई शोज विवेक को देने शुरू कर दिए, जिससे उन्हें दोबारा स्टेज परफॉर्म करने का अवसर मिला. इससे न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी बल्कि आत्मविश्वास भी वापस लौटा.

विवेक ने कहा कि अक्षय ने उन्हें बड़े वादे नहीं किए, बल्कि व्यावहारिक मदद दी, जिसने उनकी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने में अहम भूमिका निभाई.

वहीं, करियर के मौजूदा दौर पर बात करें तो विवेक ओबेरॉय जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में ‘विभीषण’ के किरदार में नजर आएंगे, जो दिवाली 2026 में रिलीज होगी.

Next Story