लाइफ स्टाइल

'शगुन में धोखा' में अपने किरदार को निभाते वक्त हो जाती थीं इमोशनल- अलीशा पंवार

SHIDDHANT
6 Nov 2025 9:43 PM IST
शगुन में धोखा में अपने किरदार को निभाते वक्त हो जाती थीं इमोशनल- अलीशा पंवार
x
Mmubai मुंबई: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कभी-कभी ऐसे शो आते हैं, जो केवल मनोरंजन ही नहीं देते बल्कि दर्शकों को गहरी भावनाओं का अनुभव भी कराते हैं। हाल ही में हंगामा ओटीटी पर रिलीज हुई एंथोलॉजी सीरीज ‘डर्टी स्कैम्स’ का नया एपिसोड ‘शगुन में धोखा’ भी ऐसा ही साबित हुआ है। इस एपिसोड में अभिनेत्री अलीशा पंवार ने माया का किरदार निभाया है, जो सुंदर होने के साथ-साथ बेहद चालाक दुल्हन के रूप में दर्शकों के सामने आती है। अलीशा ने बताया कि यह किरदार उनके लिए चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील दोनों था। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस एपिसोड में काम करना उनके लिए भावनात्मक यात्रा रही। कहानी में प्यार, भरोसा और धोखे जैसी भावनाओं को पर्दे पर दिखाना आसान नहीं था।
अलीशा पंवार ने बताया, “कई बार शूटिंग के दौरान मेरी आंखों में आंसू आ गए। यह एपिसोड दिखाता है कि रिश्ते कितने नाजुक होते हैं और जब किसी का भरोसा टूटता है, तो उसका दर्द बहुत गहरा होता है। इस भूमिका को निभाना मेरे लिए सच में भावनात्मक अनुभव रहा।
किरदार के लुक के बारे में उन्होंने कहा कि मेकअप में समय जरूर लगता था, लेकिन जब उनका ब्राइडल लुक तैयार हुआ, तो यह बिल्कुल उनकी कल्पना के अनुरूप था। उन्होंने कहा, “शादी सिर्फ दो लोगों के बीच का रिश्ता नहीं होती, बल्कि यह प्यार और विश्वास का सबसे सुंदर बंधन होता है। जब स्क्रीन पर भरोसा टूटता दिखाया गया, तो यह मेरे लिए बहुत दर्दनाक था। मेरी प्रार्थना है कि असली जिंदगी में कोई इस तरह के धोखे का सामना न करे।”
‘डर्टी स्कैम्स’ सीरीज का पहला हिस्सा 30 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जिसमें ‘इश्क पार्लर’ और ‘आश्रम’ जैसे एपिसोड शामिल थे। इसके बाद 6 नवंबर को ‘शगुन में धोखा’ और ‘दीमक’ रिलीज हुए। यह सीरीज हर हफ्ते नई और रोचक कहानियों के जरिए दर्शकों को जोड़ती रहती है। इस तरह, ‘शगुन में धोखा’ ने न केवल दर्शकों को मनोरंजन किया, बल्कि रिश्तों में विश्वास, धोखा और भावनात्मक जटिलताओं का सजीव अनुभव भी दिया।
Next Story