- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bhutte ke Pakora:...
लाइफ स्टाइल
Bhutte ke Pakora: बरसात की बूंदों के बीच मिल जाए इस चटपटी डिश
Tara Tandi
1 Aug 2025 8:07 PM IST

x
Bhutte Pakora रेसिपी : बारिश के मौसम में आपने भुट्टे सेंक कर जरूर खाए होंगे। इनका अलग ही मजा होता है। अधिकतर लोग इन्हें पसंद करते हैं और बरसात होते ही उन्हें इसका ध्यान आ जाता है। क्या आपने कभी भुट्टे के पकौड़े ट्राई किए हैं, अगर नहीं तो एक बार बनाकर जरूर देखें। इसे खाने वाले तारीफों की बौछार कर देंगे। वर्षा ऋतु में इसकी बार-बार डिमांड होती रहेगी। इसके स्वाद के लिए जीभ ललचाएगी। इस बार इसे किसी हाल में मिस नहीं करें। चाय की चुस्कियों के साथ इसका लुत्फ उठाकर जरूर देखें। चटनी या सॉस भी इसके जायके को बढ़ा देते हैं। हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के इस डिश को तैयार कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
4 ताजे नरम भुट्टे
1 कप बेसन
1 बारीक कटा प्याज
1 चम्मच हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
चुटकीभर हींग
1 चम्मच सौंफ
नमक
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
तलने के लिए तेल
विधि (Recipe)
- भुट्टे के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप भुट्टों को कद्दूकस कर लें।
- अब इसमें बारीक कटे प्याज, नमक, अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, हींग, सौंफ और धनिया डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
- पकौड़ों के लिए गाढ़ा घोर तैयार कर लें। कड़ाही में तेल को अच्छे से गरम हो जाने दें।
- इसमें भुट्टे के तैयार मिश्रण के पकौड़े मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
- सुनहरा होने तक इसे फ्राई कर लें।
- फिर इसे किचन पेपर पर निकाल लें ताकि एक्सट्रा तेल पेपर सोंख ले।
- तैयार है आपके स्वादिष्ट भुट्टे के पकौड़े।
Tagsभुट्टे पकौड़ा रेसिपीBhutte Pakora recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





