लाइफ स्टाइल

Gram Flour Onion की टेस्टी डिश फॉलो करें रेसिपी

Tara Tandi
20 Feb 2025 2:03 PM IST
Gram Flour Onion की टेस्टी डिश फॉलो करें रेसिपी
x
gram flour onion रेसिपी: बेसन और प्याज दोनों से कई प्रकार की डिश बनती है। ये भारतीय घरों में पारंपरिक रूप से खाई जाती हैं। इन दोनों का प्रयोग कई तरह की सब्जियां बनाने में करते हैं। किसी भी डिश में इनका इस्तेमाल करते ही जायका दोगुना हो जाता है। आज हम आपको बेसन और प्याज को मिलाकर तैयार की जाने वाली सब्जी की रेसिपी बताएंगे। कई बार घर में कोई सब्जी नहीं होती है तो ऐसे में आप इसे ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद लाजवाब होता है और इसे खाने वाले घर सभी सदस्य तृप्त हो जाएंगे। इसे चावल या फिर पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे लंच या फिर डिनर में बना सकते हैं। हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो करने पर आपको जरा भी जोर नहीं आएगा।
सामग्री (Ingredients)
4 मीडियम साइज के प्याज
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1 कप बेसन
3 बड़े चम्मच दही
2 टमाटर का पेस्ट
4-5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच जीरा
2 चुटकी हींग
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 छोटी चम्मच अजवायन
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
4 बड़े चम्मच सरसों का तेल
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
विधि (Recipe)
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक फ्राई पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें।
- तेल अच्छे से गरम होने पर इसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और प्याज डालकर दो मिनट तक भूनें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर चम्मच से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें।
- अच्छी तरह से मिक्स होने के बाद इसमें टमाटर डालें और इसे सॉफ्ट होने तक बराबर चलाते हुए भून लें।
- फिर थोड़ा सा पानी डालकर 2-3 मिनट तक ढक दें, ताकि सभी मसाले अच्छी तरह से मिलकर पक जाएं।
- दूसरी ओर पकौड़ा बनाने के लिए एक बाउल में बेसन, प्याज, अजवायन, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर घोल बना लें।
- तय समय के बाद पकौड़ा बनाते जाएं और ग्रेवी में डालते रहें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर 3-4 मिनट तक दोबारा ढककर पकाएं।
- आखिर में गरम मसाला डालकर चलाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करके गैस बंद कर दें।
Next Story