- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- foods drinks: स्वस्थ...
लाइफ स्टाइल
foods drinks: स्वस्थ त्वचा के लिए अपने ग्रीष्मकालीन आहार में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ और पेय
Sarita
18 Feb 2025 9:45 AM IST

x
foods drinks: अमूमन लोग स्किन का ख्याल रखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करते हैं। हालांकि, यहां पर आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह सबसे पहले अंदर से शुरू होता है। आप जो खाते-पीते हैं, वह आपकी स्किन को साफ, हाइड्रेटेड और रिफ्रेशिंग फील करवाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। चिलचिलाती गर्मी में जब शरीर का पानी काफी अधिक निकल जाता है तो ऐसे में स्किन काफी बेजान और थकी हुई नजर आ सकती है। ऐसे में अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए पानी से भरपूर फलों, सब्जियों और डिटॉक्स ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स और डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जो गर्मियों में आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाएंगे-
खीरा पुदीना से बनाएं कूलर-
गर्मी के मौसम में खीरा और पुदीना की मदद से ड्रिंक बनाया जा सकता है। यह ना केवल आपको हाइड्रेट करता है, बल्कि ठंडक का अहसास भी करवाता है। खीरा और पुदीना कूलर बनाने के लिए आप एक कटे हुए खीरे, 5-6 पुदीने के पत्ते, आधा नींबू का रस और एक गिलास ठंडा पानी मिक्स करें। अब आप इस घूंट-घूंट करके पीएं। आप हर दिन इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
हल्दी नींबू से बनाएं डिटॉक्स-
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हल्दी नींबू डिटॉक्स बनाएं। चूंकि यह ड्रिंक शरीर से डिटॉक्स बाहर निकालता है, जिससे स्किन अधिक ग्लोइंग नजर आती है। हल्दी नींबू डिटॉक्स बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी, एक चौथाई चम्मच हल्दी, आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद डालकर मिक्स करें। इसे आप सुबह खाली पेट पीएं। खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करने से आपको कुछ ही दिनों में अपनी सेहत और स्किन दोनों में फर्क नजर आने लगेगा।
एलोवेरा और आंवला जूस-
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कोलेजन को बढ़ाता है और एक्ने को रोकता है। इस ड्रिंक से आपकी स्किन अधिक यंगर भी नजर आने लगती है। इस जूस को तैयार करने के लिए एक गिलस पानी में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जूस और 2 बड़े चम्मच आंवला जूस डालकर मिक्स करें। आप इसे खाली पेट पीएं।
यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है जो एक्ने से लड़ने के साथ-साथ रेडनेस को कम करता है। साथ ही साथ, यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन को अधिक यंगर दिखाता है। इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कप ग्रीन टी बनाएं और उसे ठंडा होने दें। अब इसमें आधा नींबू निचोड़ें और एक छोटा चम्मच शहद मिक्स करें। अब आप इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और पीएं।
Tagsfoods drinksस्वस्थ त्वचाआहारखाद्य पदार्थपेयfoods drinkshealthy skindietfoodsdrinksजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





