- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Fruit Sandwich: बच्चों...
लाइफ स्टाइल
Fruit Sandwich: बच्चों को देना चाहते हैं स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता, तो चुनें ये
Sarita
23 March 2025 9:58 AM IST

x
Fruit Sandwich: बच्चों के बीच फ्रूट सैंडविच काफी लोकप्रिय है और वे इसे काफी चाव से खाते हैं। इसे उनके साथ लंच बॉक्स में भेजा जा सकता है जो उनकी खुशियों को बढ़ा देगा। ऐसा नहीं है कि यह डिश सिर्फ बच्चों को पसंद आती है, बड़ों की जबान भी इस पर फिदा रहती है। फ्रूट सैंडविच की खासियत है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और ये पोषण से भी भरपूर होता है। आपने अगर अब तक इस डिश को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई रेसिपी की मदद लेकर देखिए। फिर आप जान जाएंगे कि यह लाजवाब डिश घर में कैसे फटाफट तैयार की जा सकती है।
सामग्री (Ingredients)
ब्रेड स्लाइस – 5
आम कटा – 1/2 कप
अंगूर – 10-12
मलाई – 3 टेबल स्पून
सेब कटा – 1/2 कप
जैम (3-4 प्रकार के) – जरूरत के अनुसार
अखरोट पाउडर – आवश्यकतानुसार
- सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लें और उनके किनारे काटकर अलग कर दें।
- अब आम और सेब को लेकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इन्हें अलग-अलग बाउल में रख दें।
- इसके बाद अंगूर को भी एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद 4 प्रकार के जैम भी अलग-अलग कटोरियों में निकालकर रख दें।
- अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपर मलाई डालकर चारों ओर अच्छी तरह से फैला दें।
- इसके बाद बाकी की 3 अन्य ब्रेड स्लाइस में अलग-अलग चारों जैम लगा दें।
- अब जैम लगी ब्रेड पर अलग-अलग कटे फलों को रख दें। ध्यान रखें कि एक जैम लगी ब्रेड पर एक ही तरह के फल रखना है।
- अब सबसे नीचे मलाई वाली ब्रेड रखें। उसके ऊपर एक-एक कर अलग-अलग फ्रूट्स और जैम लगी ब्रेड को रखते जाएं।
- आखिर में फ्रूट सैंडविच के सबसे ऊपर बिना फल वाली सिर्फ जैम लगी ब्रेड रख दें।
- अब इसे सिल्वर फॉइल में लपेटकर लगभग आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- तय समय के बाद ब्रेड को फ्रिज में से निकालकर बीच में से काट लें। तैयार है फ्रूट सैंडविच।
TagsFruit Sandwichस्वादिष्टहेल्दीनाश्ता Fruit Sandwichtastyhealthybreakfastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





