- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: जानिए सोने से...
लाइफ स्टाइल
Health: जानिए सोने से पहले लहसुन के तेल से करें पैरों की मसाज करने के फायदे
Sarita
28 Feb 2025 10:40 AM IST

x
Health: यदि आपको भी थकान महसूस होती है, या पैरों की त्वचा ड्राई एवं डल हो रही है, या बार-बार पैरों में संक्रमण हो जाता है, तो इन सभी परेशानियों से बचने के लिए रात को सोने से पहले 5 से 10 मिनट लहसुन के तेल से अपने टखने एवं समग्र पैरों की मालिश करें | इसके फायदों को विस्तार से समझने के लिए इस लेख को आगे पढ़ें।
जानें कैसे तैयार करना है लहसुन का तेल:
लहसुन का तेल तैयार करने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को छिलकर हल्के हाथों से कुचले।
अब इन कुचली हुई कलियों को सरसों के तेल में डाल दें।
(आप चाहे तो किसी अन्य तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं, परंतु सरसों का तेल बेहद प्रभावी रहेगा)
अब तेल को धीमी आंच पर पूरी तरह से गर्म होने दें या यूं कहें कि पकने दें।
उसके बाद तेल को अलग कटोरी में निकाल कर ठंडा होने दें।
जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे किसी कंटेनर में स्टोर कर लें।
अब आवश्यकता अनुसार तेल निकालें, और हल्का गुनगुना कर के इससे अपने टखनों को मसाज दें।
आप इस तेल को 1 से 2 महीनों तक स्टोर कर सकती हैं।
पैरों पर लहसुन के तेल से मालिश करने के फायदे (benefits of foot massage)
दर्द कम करता है:
लहसुन के तेल से पैरों की मालिश करें, यह सूजन को शांत करती है और पैरों में किसी भी तरह के तनाव या दर्द को कम करती है। पूरे पैर की मालिश करें, खास तौर पर टखने पर। इससे आपके पैर की मांसपेशियों को आराम मिलता है और आपको एक बेहतर नींद प्राप्त होती है, जिससे पूरे शरीर की थकान दूर होती है। शोध ने यह प्रमाणित किया है कि गर्म ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल से अपने पैरों की मालिश करने से पैर के टेंडोनाइटिस के कारण होने वाली सूजन से राहत मिल सकती है।
पीएमएस के लक्षणों को कम करता है:
पीएमएस के लक्षणों में आमतौर पर मूड स्विंग, सूजन, अनिद्रा, मतली और ऐंठन जैसी समस्याएं होती हैं। पैरों की मालिश इन लक्षणों को नियंत्रित करने में भी फायदेमंद होती है। अपने पैरों को लहसुन के तेल से मालिश करें, जिसकी खुशबू भी राहत देती है। पीरियड्स के दौरान बेहतर महसूस करने के लिए उन 5 दिनों में दो बार अपने पैरों की मालिश करें।
पैरों की त्वचा को बनाए कोमल और मुलायम:
हमारा पैर पूरे दिन तमाम तरह की धूल, गंदगी और मिट्टी के संपर्क में आता है, जिसकी वजह से पैरों पर कई सारे बैक्टीरिया का जमाव हो सकता है। लहसुन के तेल में पाए जाने वाली एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है। लहसुन में मजबूत एंटीफंगल गुण होते हैं। यह तेल एथलीट फुट और कैंडिडा जैसी स्थितियों के लिए एक प्रभावी उपचार साबित हो सकता है, साथ ही डर्मेटोफाइट्स के समग्र विकास को भी रोकता है।
सोने से पहले एक अच्छी तेल मालिश तनाव को दूर करने और शरीर को आराम करने में मदद करती है। यह तनाव से छुटकारा दिलाता है, और आपकी नसों को आराम पहुंचता है। आपके पैरों में कई एक्यूपंक्चर बिंदु होते हैं, जो नींद लाने में मदद करते हैं। जब आप अपने पूरे पैर की मालिश करते हैं, तो आप इन एक्यूपंक्चर बिंदुओं को भी सक्रिय करते हैं। इसलिए, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने और नसों को आराम मिलने से रात को अच्छी नींद आती है।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है:
दिन में हम एक लंबा समय बैठ कर बिताते हैं, हम बहुत कम समय इधर-उधर घूमते हैं। चलने-फिरने में अनियमितता और लंबे समय तक बैठे रहने से हमारे पैरों का ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो जाता है। अपने पैरों को स्वस्थ रखने के लिए, आपको बस 5 मिनट के लिए तेल मालिश करनी है। सोने से ठीक पहले लहसुन के तेल से अपने पैरों की मालिश करें। यदि चादर में तेल लगने का डर है, तो मौजे पहन कर सोएं।
TagsHealthलहसुनतेलपैरोंमसाजफायदे Healthgarlicoilfeetmassagebenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





