- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: अपने बच्चों को...
लाइफ स्टाइल
Health: अपने बच्चों को हर रोज 10 मिनट करवाएं ये 2 योगासन, मिलेंगे कई फायदे
Sarita
6 Feb 2025 9:51 AM IST

x
Health: बच्चों के रूटीन में बचपन से ही योगा को जरूर शामिल करें। योगासन करने से न केवल बच्चों का शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। योगा बच्चों की मेमोरी भी बूस्ट करता है। यहां हम 2 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं जो बच्चों को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। इन्हें आप रोज 10 मिनट बच्चों को करवाएं। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं।
बच्चों के लिए ताड़ासन करने का सही तरीका और फायदे-
सबसे पहले पैरों को थोड़ा खोलकर सीधा खड़ा हो जाएं।
अब हाथों की उंगलियों को एक-दूसरे से जोड़ते हुए सिर के ऊपर ले जाएं।
हाथों को अपने कानों के पास से निकालते हुए ऊपर ले जाएं।
अब हाथों की उंगलियों और शरीर को ऊपर की तरफ खींचें।
इस दौरान अपनी एड़ी को ऊपर करें और पंजे के बल खड़े हों।
खिंचाव के साथ सांस लें।
इसे थोड़ी देर बनाए रखें।
अब नॉर्मल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
इसे आप बच्चों को दिन में 2-3 बार करवा सकती हैं।
इसे करने से हाइट बढ़ती है और शरीर का पॉइश्चर सही होता है।
इससे एनर्जी बढ़ती है।
पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और डाइजेशन में सुधार होता है।
इससे ब्लड फ्लो भी अच्छा रहता है।
बच्चों के लिए वृक्षासन करने का सही तरीका और फायदे
इसके करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
अब अपने सीधे पैर के घुटने को मोड़ें।
सीधे पैर के तलवे को बाएं पैर की जांघ पर टिकाएं।
ऐसा करते हुए आपकी एड़ी ऊपर की तरफ और पंजे नीचे की तरफ होने चाहिए।
बाएं पैर पर शरीर का वेट बैलेंस करें।
सीधा खड़ा रहने की कोशिश करें।
अब दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।
लंबी और गहरी सांस लें और सिर के ऊपर नमस्कार की मुद्रा में आएं।
कुछ सेकेंड्स के लिए इस मुद्रा में बने रहने की कोशिश करें।
अब सांस छोड़ते हुए ओरिजनल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
इसे 3-4 बार दोहराएं।
इससे भी बच्चे की लंबाई बढ़ाने में मदद मिलती है।
इससे बॉडी में बैलेंस आता है।
इसे करने से स्ट्रेस भी दूर होता है।
पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
TagsHealthबच्चों10 मिनटयोगासनफायदेHealthchildren10 minutesyogasanabenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





