- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: मोटापा बन सकता...
लाइफ स्टाइल
Health: मोटापा बन सकता है गंभीर बीमारियों का कारण, इन योगासनों से करें बढ़ते वजन पर काबू
Sarita
4 March 2025 8:58 AM IST

x
Health: मोटापे को कम करने और वजन पर नियंत्रण रखने के कई उपाय हैं, जिसमें योग एक स्थाई और नेचुरल तरीका है। नियमित योगाभ्यास और स्वस्थ आहार अपनाकर आप मोटापे और बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, स्वस्थ खान-पान की आदत और नियमित शारीरिक गतिविधि अपनाकर वजन घटाया जा सकता है।
भुजंगासन -
भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहते हैं, जिसमें शरीर का आकार किसी फन फैलाएं सर्प की तरह का होता है। यह सूर्य नमस्कार के 12 आसनों में से सातवां है। इसके अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन और मजबूती आती है। तनाव कम होता है और पेट की चर्बी कम होती है।
नौकासन-
इस आसन को बोट पोज कहते हैं, जिसमें शरीर एक नाव की आकृति में आ जाता है। नौकासन के अभ्यास से पेट और कमर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है।
पर्वतासन को माउंटेन पोज भी कहते हैं। इस आसन के अभ्यास से शरीर की मुद्रा पर्वत के आकार की बनती है। इस आसन के कई शारीरिक और मानसिक लाभ हैं। यह आसन शरीर की मुद्रा सुधारने और मांसपेशियों को टोन करने में सहायक है।
धनुरासन -
धनुरासन में शरीर धनुष के आकार का हो जाता है। इस आसन के अभ्यास से कमर मजबूत होती है। लचीलापन बढ़ता है। पीठ की समस्याओं में भी सकारात्मक असर देखने को मिलता है। यह पूरे शरीर की चर्बी कम करने में प्रभावी है, विशेष रूप से पेट पर जमे अतिरिक्त वसा को घटाता है।
TagsHealthमोटापाबीमारियोंयोगासनोंवजनकाबू HealthObesityDiseasesYogasanasWeightControlजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





