लाइफ स्टाइल

घर के आंगन में बनाना चाहती हैं खूबसूरत और आसान रंगोली, तो Design एकदम बेस्ट

Rajeshpatel
24 Aug 2024 4:41 PM IST
घर के आंगन में बनाना चाहती हैं खूबसूरत और आसान रंगोली, तो Design एकदम बेस्ट
x
Lifetyle.लाइफस्टाइल: जन्माष्टमी के मौके पर घर के आंगन को रंगोली से सजाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपके पास भी समय कम है और खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाने का सोच रही हैं, तो इस आर्टिकल से आइडिया ले सकती हैं। 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आप फर्श पर यहां दिए 5 तरह के रंगीन पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। खास बात है कि इन्हें बनाने में न तो ज्यादा समय लगेगा और न ही आपको ज्यादा मुश्किल होगी। कृष्ण
जन्मोत्सव
के खास मौके पर आप दो छोटे-छोटे माखन-मटकी से बना ये रंगोली डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। इसके नीचे आपको एक बड़ी-सी बांसुरी बनानी है और इस डिजाइन के नीचे कृष्णा लिखना है। यकीन मानिए, ये खूबसूरत डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है और इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। जन्माष्टमी पर घर के मंदिर या आंगन को आप इस तरह राउंड शेप की रंगोली से भी सजा सकते हैं। इसके बीच में एक माखन का मटका बना सकते हैं, जो ठाकुरजी को अतिप्रिय है। लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव के इस खास मौके पर कुछ ही मिनटों में ये डिजाइन भी तैयार किया जा सकता है।
Next Story