- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- महिलाओं के लिए पार्टनर...
महिलाओं के लिए पार्टनर चुनने में बुद्धिमत्ता है जरूरी, शोध में सामने आया ये तथ्य

LIFESTYLE लाइफस्टाइल: महिलाओं के लिए सही पार्टनर चुनना हमेशा महत्वपूर्ण होता है, लेकिन अक्सर इंटेलिजेंस पहला गुण नहीं होता जिसकी वे तलाश करती हैं। हालांकि, हाल ही में हुई एक स्टडी से पता चलता है कि एक सफल और संतुष्टिदायक रिश्ता साथी की बुद्धिमत्ता या आईक्यू से जुड़ा हो सकता है।अमेरिका की ओकलैंड यूनिवर्सिटी में इवोल्यूशनरी साइकोलॉजिस्ट गेविन एस. वेंस और उनकी टीम ने इस शोध को किया। उन्होंने बताया कि High Cognitive Ability यानी अधिक बुद्धिमान पुरुषों के साथ संबंध आमतौर पर अधिक सफल, संतोषजनक और कम जोखिम भरा होता है। शोध के अनुसार, बुद्धिमान पुरुष अधिक सोच-समझकर फैसले लेते हैं, रिश्तों में संवेदनशील और जिम्मेदार होते हैं। ये गुण रिश्तों में विश्वास, समझ और लंबे समय तक स्थिरता बनाए रखने में मदद करते हैं।
अध्ययन में यह भी पाया गया कि उच्च आईक्यू वाले पुरुष अपने साथी की भावनाओं और जरूरतों को बेहतर समझते हैं। ऐसे साथी तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखते हैं और समस्याओं का समाधान ढूंढने में सहयोग करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं के लिए पार्टनर का आईक्यू सिर्फ आकर्षण का कारण नहीं है, बल्कि यह रिश्ते की सफलता और स्थिरता के लिए भी अहम भूमिका निभाता है। इस अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि महिलाएं अपने पार्टनर चुनते समय बुद्धिमत्ता को प्राथमिकता दें, क्योंकि यह गुण रिश्तों को मजबूत, संतुलित और खुशहाल बनाने में मदद करता है।





