लाइफ स्टाइल

Lifestyle: डांडिया नाइट के लिए चुनें लाइट वेट लहंगा

Bharti Sahu 2
21 Sept 2024 9:54 AM IST
Lifestyle: डांडिया नाइट के लिए चुनें लाइट वेट लहंगा
x
Lifestyle: 3 अक्टूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही हैं तो चलिए देख लेते हैं डांडिया नाइट के लिए आउटफिट के आइडिया, ये नवरात्रि और डांडिया के लिए परफेक्ट लुक भी देगा साथ ही में लाइट वेट भी रहेगा तो डांस करने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी. कलर और डिजाइन के लिए
कियारा आडवाणी के इस लहंगा लुक से आइडिया लिया जा सकता है, अवनीत कौर ने गोल्डन कलर का बनारसी टिशू का लहंगा कैरी किया है, जिसपर रेशम से फ्लोरल एंब्रॉयडरी की गई है. डांडिया नाइट के लिए इस तरह का लाइट लहंगा भी चुना जा सकता है जो फेस्टिवल वाइब देगा और साथ में कंफर्टेबल लुक भी मिलेगा,
अदिति राव हैदरी के एथनिक लुक लाजवाब होते हैं और उनका ये लहंगा लुक भी बेहतरीन है. डांडिया नाइट पर इस तरह का रेशम और मिरर वर्क कलरफुल कॉम्बिनेशन वाला लहंगा ट्राई किया जा सकता है. डांडिया इवेंट के लिए अदिति राव हैदरी का ये लहंगा डिजाइन परफेक्ट रहेगा
कैटरीना कैफ ने फ्लोरल प्रिंट कलीदार लहंगा पहना है, जिस पर गोटा पट्टी वर्क है. एक्ट्रेस ने साथ में फुल स्लीव एंब्रॉयडरी नेक वाला ब्लाउज कैरी किया है. तो वहीं चौड़ी लेस से उनके दुपट्टे का बॉर्डर बनाया गया है. ये लुक भी डांडिया नाइट में ट्राई किया जा सकता है|
Next Story