लाइफ स्टाइल

Lohri Special traditional Food: लोहड़ी के मौके पर जरूर बनाएं ये व्यंजन

Sarita
9 Jan 2025 12:34 PM IST
Lohri Special traditional Food: लोहड़ी के मौके पर जरूर बनाएं ये व्यंजन
x
Lohri Special traditional Food: जब भी किसी त्योहार की बात आती है तो तरह-तरह के पकवानों का जिक्र होता है, क्योंकि त्योहार में हर घर में तमाम तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। ऐसे में हम कुछ ऐसे पकवानों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो लोहड़ी के त्योहार का मजा दोगुना कर देंगे। आइए आपको भी इन पकवानों के बारे में बताते हैं।
लोहड़ी का त्योहार हो, और तिल के लड्डूओं की बात न हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप पहले से ही त्योहार के लिए तिल के लड्डू तैयार कर सकती हैं। तिल में आयरन और कैल्शियम होता है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।
मक्का और बाजरे की रोटी
सर्दियों के इस त्योहार पर मक्के की रोटी और बाजरे की रोटी सरसों के साग के साथ खाई जाती है। यह लोहड़ी की खास डिश है। यह भोजन फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए लोहड़ी के दिन लंच या डिनर में इसी का इंतजाम करें।
अगर मक्के-बाजरे की रोटी बना रही हैं तो सरसों का साग बनना तो स्वाभाविक है। सरसों का साग पंजाबी भोजन का प्रमुख हिस्सा है और इसे मक्के की रोटी, सफेद मक्खन के साथ परोसा जाता है। यह विटामिन और खनिजों का भरपूर स्रोत है।
गुड़ की खीर
गुड़ के साथ बनाई गई खीर और चावल इस त्योहार पर विशेष रूप से तैयार किए जाते हैं। गुड़ और चावल की यह खीर सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने में मदद करती है।
रेवड़ी
रेवड़ी का इस्तेमाल लोहड़ी की पूजा में भी होता है। इसीलिए बाजार में इस मौसम में खूब रेवड़ी मिलती है। आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकती हैं। गुड़ और सफेद तिल से बनीं रेवड़ी त्योहार का मजा दोगुना कर देंगी।
गजक और चिक्की
गजक और चिक्की लोहड़ी के खास स्नैक्स हैं, जो तिल, मूंगफली और गुड़ से बनाए जाते हैं। ये स्वादिष्ट मिठाइयां ऊर्जा से भरपूर होती हैं। सर्दी के मौसम में इन दोनों चीजों का सेवन काफी अच्छा बताया जाता है।
Next Story