- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घर पर बनाएं बाजार जैसी...
लाइफ स्टाइल
घर पर बनाएं बाजार जैसी प्याज की कचौड़ी, स्वाद में कोई समझौता नहीं
Saba Naaz
15 July 2025 8:35 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : अगर आप बारिश के मौसम में गरमा-गरम चाय के साथ कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने की चाह रखते हैं, तो अब बाहर जाने की ज़रूरत नहीं। आप घर पर ही बना सकते हैं बाजार जैसी टेस्टी प्याज की कचौड़ी, वो भी बड़ी ही आसानी से।
घर में उपलब्ध बेसिक सामग्री से तैयार होने वाली यह राजस्थानी स्टाइल प्याज कचौड़ी, न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि स्वच्छता और शुद्धता की गारंटी भी देती है। इसमें उपयोग होती है मसालेदार प्याज की फिलिंग, कुरकुरी कवरिंग और खास चटनी या चाय के साथ इसका स्वाद हो जाता है दोगुना।
प्याज की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री कचौड़ी के आटे के लिए मैदा: 2 कप, नमक: 1/2 छोटा चम्मच, अजवाइन: 1/2 छोटा चम्मच, तेल या घी: 1/4 कप (मोयन के लिए), पानी: आटा गूंथने के लिए, स्टफिंग के लिए, प्याज: 2 बड़े, बारीक कटे हुए, बेसन: 2 बड़े चम्मच, अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच, हरी मिर्च: 1-2, बारीक कटी हुई (अपने स्वाद के अनुसार), धनिया पाउडर: 1 बड़ा चम्मच, सौंफ: 1 छोटा चम्मच, जीरा: 1 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच (अपने स्वाद के अनुसार), अमचूर पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच, गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच, नमक: स्वादानुसार, हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच, बारीक कटा हुआ, तेल: 2 बड़े चम्मच (भरावन भूनने के लिए), हींग: 1/4 छोटा चम्मच,
प्याज की कचौड़ी बनाने की विधि : सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक और अजवाइन मिलाएं। फिर इसमें तेल या घी (मोयन) डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे हाथों से तब तक रगड़ें जब तक मैदा ब्रेडक्रंब जैसा न दिखने लगे और मुट्ठी में बांधने पर बंधने लगे। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 20-30 मिनट के लिए अलग रख दें। इसके बाद एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें हींग, जीरा और सौंफ डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें। बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट और भूनें।
अब इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें, जब तक बेसन से खुशबू न आने लगे। धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 1-2 मिनट और भूनें। आंच बंद कर दें और हरा धनिया डालकर मिलाएं। इसके बाद स्टफिंग को ठंडा होने दें। गूंथे हुए आटे को फिर से हल्का गूंथ लें और उसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई लें, उसे कटोरी का आकार दें और बीच में 1-2 चम्मच भरावन भरें।
किनारों को इकट्ठा करके ध्यान से बंद कर दें और हल्के हाथों से दबाकर चपटा कर लें। आप चाहें तो बेलन का यूज करके इसे थोड़ा और बड़ा कर सकते हैं, लेकिन बहुत पतला न करें। ध्यान रहे, यह फटे नहीं। क गहरे पैन या कड़ाही में तलने के लिए तेल गरम करें। तेल बहुत ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए, बल्कि मीडियम गरम होना चाहिए। जब तेल गरम हो जाए तो आंच धीमी कर दें और उसमें एक-एक करके कचौड़ियां डालें। एक बार में उतनी ही कचौड़ियां डालें जितनी आसानी से तल सकें। कचौड़ियों को धीमी आंच पर सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक तलें। धीमी आंच पर तलने से कचौड़ियां अंदर तक पक जाती हैं और खस्ता बनती हैं। बीच-बीच में पलटते रहें ताकि वे दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिक जाएं। जब कचौड़ियां सुनहरी और खस्ता हो जाएं, तो उन्हें किचन पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।
Tagsप्याजकचौड़ीस्वादOnionshortbreadrelishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





