- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Puffed rice chikki...
लाइफ स्टाइल
Puffed rice chikki बाजार से लाने के बजाय घर पर ही बनाएं
Tara Tandi
7 March 2025 2:02 PM IST

x
Puffed rice chikki रेसिपी : चिक्की हर उम्र के लोग बहुत प्यार से खाते हैं। फिलहाल हम मुरमुरे की चिक्की की बात कर रहे हैं। वैसे तो यह बाजार में मिल जाएगी, लेकिन कई लोगों को घर की चीजें ही पसंद आती है। ऐसे में आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। सिर्फ 3 चीजों की मदद से टेस्टी चिक्की बनाएं और बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खिलाएं। हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से ये जल्दी भी बन जाएगी। आप अगर बच्चों को कुकिंग करना सिखा रहे हैं तो ये डिश भी वे आराम से सीख सकते हैं। आप घर आए मेहमानों को भी ये खिला सकते हैं। इसे बनाकर आप एयर टाइट जार में स्टोर किया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
100 ग्राम मुरमुरे
100 ग्राम गुड़
3 चम्मच मीठी सौंफ
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसे गैस पर गरम करें। इसके बाद गुड़ लें और उसे कड़ाही में पिघला दें।
- इसके बाद इस पिघले हुए गुड़ में मुरमुरे डालें और अच्छे से मिक्स कर दें। इसमें मीठी सौंफ भी मिला लें।
- अब एक प्लेट लें और उस पर देसी घी लगाकर अच्छे से ग्रीस करें। अब मुरमुरा चिक्की के लिए तैयार किया गया मिश्रण प्लेट पर अच्छे से फैला दें।
- इसे ठंडा होकर सेट होने दें। आप चाहें तो इसे थोड़ी देर फ्रिज में भी रख सकते हैं। जब ये सेट हो जाए तो इसे मनचाहे आकार में काट लें।
- आप मिश्रण में भुनी हुई मूंगफली भी डाल सकते हैं और मनचाहे आकार में चिक्की को काटने के बाद उसके ऊपर बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स भी सजा सकते हैं।
Tagsमुरमुरे की चिक्कीरेसिपीpuffed rice chikkirecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





